विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2018

नवाज शरीफ के सुरक्षा गार्ड ने की टीवी चैनल के कैमरामैन की पिटाई, देखें VIDEO

पाकिस्तान से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक टीवी चैनल के कैमरामैन को सुरक्षाकर्मी द्वारा पीटते देखा जा सकता है.

नवाज शरीफ के सुरक्षा गार्ड ने की टीवी चैनल के कैमरामैन की पिटाई, देखें VIDEO
कैमरामैन की हालत नाजुक है.
नई दिल्ली: पाकिस्तान से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक टीवी चैनल के कैमरामैन को सुरक्षाकर्मी द्वारा पीटते देखा जा सकता है. बता दें कि यह दर्दनाक घटना पाकिस्तान के संसद भवन के आहाते में है. वीडियो में दिख रहे कैमरामैन को पीटने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) का सुरक्षा गार्ड है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कैमरामैन समा टीवी का है, और उसकी हालत नाजुक है. 

देखें VIDEO
 
बता दें कि यह दर्दनाक घटना उस समय की है जब, पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अपने छोटे भाई शहबाज शरीफ से मिलकर वापस लौट रहे थे. शहबाज शरीफ नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता हैं. जब नवाज शरीफ संसद से अपने भाई और पार्टी नेताओं (पीएमएल-एन) के साथ उच्चस्तरीय बैठक के बाद बाहर निकले तो स्थानीय मीडियाकर्मी वहां कवरेज के लिए मौजूद थे. इस बीच नवाज शरीफ के एक सुरक्षा गार्ड ने मीडिया कर्मी पर हमला बोल दिया. 
 
वीडियो में सुरक्षाकर्मी मीडियाकर्मी के चेहरे और उसके शरीर पर कूदते हुए दिख रहा है. इसके बाद वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने बीच-बचाव किया. इन सबके बीच यह देखना और शर्मनाक है कि नवाज शरीफ़ सब देखकर भी नहीं रुके और काफिला लेकर निकल गए!  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nawaz Sharif, Samaa TV Cameraman Tortured
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com