विज्ञापन

मलबे के बीच थिरकते कदम, गाजा में बच्‍चों के लिए मरहम बन रहा ब्रेकडांस 

मध्य गाजा स्थित नुसेरात शरणार्थी शिविर में अलग‑अलग उम्र के लड़के और लड़कियां हर हफ्ते मलबे के बीच एकत्रित होते हैं. यह बच्‍चे यहां पर ब्रेकडांस का अभ्यास करते हैं.

मलबे के बीच थिरकते कदम, गाजा में बच्‍चों के लिए मरहम बन रहा ब्रेकडांस 
  • गाजा युद्ध में हजारों बच्चों की जान गई है और कई बच्चे मानसिक और शारीरिक रूप से गंभीर आघात झेल रहे हैं.
  • नुसेरात शरणार्थी शिविर में बच्चे ब्रेकडांस के जरिए युद्ध के डर और तनाव से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं.
  • मलबे के बीच ब्रेकडांस करने वाले बच्चे कुछ समय के लिए युद्ध की भयावह यादों से दूर हो पाते हैं.

गाजा युद्ध ने हजारों बच्चों की जिंदगी पर गहरा असर डाला है. इस संघर्ष में बड़ी संख्या में बच्चों की जान गई है, जबकि कई बच्चे मानसिक और शारीरिक रूप से गंभीर आघात से गुजर रहे हैं. ऐसे हालात में गाजा के एक शरणार्थी शिविर में ब्रेकडांस बच्चों के लिए उम्मीद और राहत का जरिया बनकर उभरा है. ब्रेकडांस के जरिए बच्‍चों के भीतर युद्ध के कारण मौजूद डर, तनाव और नकारात्‍मक विचारों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. 

मध्य गाजा स्थित नुसेरात शरणार्थी शिविर में अलग‑अलग उम्र के लड़के और लड़कियां हर हफ्ते मलबे के बीच एकत्रित होते हैं. यह बच्‍चे यहां पर ब्रेकडांस का अभ्यास करते हैं. गाजा में बमबारी और तबाही से घिरे माहौल के बीच ब्रेकडांस उनके लिए कुछ पल की राहत, खुशी और आत्मविश्वास लेकर आता है. 

ये भी पढ़ें: गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव: सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में

Latest and Breaking News on NDTV

युद्ध की भयावह यादों से दूरी बनाने की कोशिश 

मलबों के बीच संगीत की धुन पर थिरकते ये बच्चे कुछ देर के लिए ही सही, लेकिन युद्ध की भयावह यादों से दूर चले जाते हैं.  ब्रेकडांस न सिर्फ एक कला के रूप में सामने आ रहा है, बल्कि यह बच्‍चों को भावनात्‍मक रूप से भी संबल प्रदान कर रहा है. यही कारण है कि लोग इस पहल को जमकर सराह रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन के लिए भारतीय मूल की महिला पर सिंगापुर में लगा 2,341 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना

युद्ध की शुरुआत के बाद 72 हजार से ज्‍यादा की मौत

गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, अक्टूबर 2023 में गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से 72,500 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें से अधिकांश नागरिक थे. साथ ही इनमें बड़ी संख्‍या में महिलाएं और बच्‍चे शामिल हैं. 
 

लेखक के बारे में
img
अभिषेक पारीक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gaza War, Palestinian Children, Breakdancing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com