विज्ञापन
This Article is From May 30, 2021

अमेरिका शहर फ्लोरिडा के म्यूजिक कंसर्ट में अंधाधुंध गोलीबारी, 2 की मौत और 20 से ज्यादा घायल

Miami mass shooting : मियामी में हुई गोलीबारी की घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है. सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद इस घटना को लेकर सवाल भी उठ खड़े हुए हैं.

अमेरिका शहर फ्लोरिडा के म्यूजिक कंसर्ट में अंधाधुंध गोलीबारी, 2 की मौत और 20 से ज्यादा घायल
अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटनाओ में लोगों की जान जा रही है. (प्रतीकात्मक)
फ्लोरिडा:

Florida Mass Shooting :अमेरिका में गोलीबारी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार रात को फ्लोरिडा शहर में एक म्यूजिक कंसर्ट के दौरान अज्ञात व्यक्तियों के एक समूह ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. इस घटना में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 20 से ज्यादा घायल हैं. घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जाती है.मियामी पुलिस के मुताबिक, तीन अज्ञात युवकों के एक समूह ने रविवार को संगीत समारोह के दौरान हमला (mass shooting) किया.

उस वक्त मियामी गार्डेंस के निकट बिलियर्ड्स हॉल में एक संगीत समारोह चल रहा था.  इस समारोह के लिए तमाम तरह के सुरक्षा बंदोबस्त भी किए गए थे.  पुलिस का कहना है कि एक एसयूवी में आए हमलावर समारोह स्थल की ओर बढ़े और अचानक ही गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा. इसके बाद वे तीनों ही शख्स कार में बैठकर वहां से फरार हो गए. गोलियों की आवाज थमने के बाद बचाव के लिए लोग वहां पहुंचे, जहां दो लोगों को मृत पाया गया. इस घटना में घायल 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Miami Mass Shooting, Florida Mass Shooting, Music Concert Florida Mass Shooting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com