विज्ञापन

पायलट बचाने में अमेरिका के 5 कमांडो मारे गए? जानिए ईरान ने ऑपरेशन को क्यों फेल बताया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पायलट को बचाने वाले ऑपरेशन को ऐतिहासिक जीत बताया है. मगर कुछ घंटों बाद उन्होंने ईरान को फिर से धमकी दी है. ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला तो गंभीर परिणाम होंगे.

पायलट बचाने में अमेरिका के 5 कमांडो मारे गए? जानिए ईरान ने ऑपरेशन को क्यों फेल बताया
अमेरिका ने ईरान में घुसकर अपने पायलट को बचा लिया. (एआई जेनरेटेड इमेज)
  • अमेरिका ने ईरान में लापता पायलट को बचाने के लिए कमांडो ऑपरेशन चलाया, जिसमें पांच कमांडो मारे जाने का दावा है
  • ईरानी सेना ने अमेरिकी ऑपरेशन में एक सी-130 ट्रांसपोर्ट विमान और दो हेलीकॉप्टर नष्ट करने का भी दावा किया
  • ट्रंप ने इस ऑपरेशन को इतिहास के सबसे साहसिक अभियानों में से एक बताया और घायल पायलट की स्थिति ठीक बताई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ईरान ने अमेरिका के फाइटर जेट एफ 15 ई को मार गिराया तो उसमें सवार दोनों पायलट नीचे उतर गए. एक को तो अमेरिका ने तुरंत ढूंढ लिया मगर दूसरा लापता था. ईरान भी उसे ढूंढ रहा था और माना जा रहा था कि दूसरा पायलट ईरान में ही कहीं पैराशूट से उतरा है. ईरान ने अमेरिकी पायलट का पता बताने वाले को ईनाम देने का भी ऐलान कर दिया. उधर, दूसरी ओर अमेरिका भी बेइज्जती से बचने के लिए अपने पायलट को ढूंढ रहा था. आज अमेरिका ने ईरान की धरती पर कमांडो भेजकर अपने दूसरे पायलट को भी बचा लिया, मगर इसकी कीमत भी उसे चुकानी पड़ी है. ईरान का दावा है कि इस ऑपरेशन में 5 लोग मारे गए. हालांकि, ये साफ नहीं है कि इन 5 मरने वाले लोगों में सभी कमांडो अमेरिका के ही हैं या इनमें ईरान के भी कमांडो हैं. 

अमेरिका को क्या-क्या नुकसान

ईरानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त एफ 15 ई के दूसरे पायलट को बचाने के लिए अमेरिकी ने जो ऑपरेशन चलाया, उसमें कम से कम पांच लोग मारे गए और एक ट्रांसपोर्ट विमान सहित एक ड्रोन और दो हेलीकॉप्टर मार गिराए गए.

ईरानी सशस्त्र बलों की एकीकृत कमान खातम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता के अनुसार, इस्फहान के दक्षिण में गिराए गए विमानों में एक सी-130 सैन्य परिवहन विमान और दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर शामिल थे. ईरानी सेना ने एक इजरायली ड्रोन को भी मार गिराने का दावा करते हुए कहा कि ये ऑपरेशन फ्लॉप रहा. अपने दावे को साबित करने के लिए ईरानी सेना ने तस्वीरें भी जारी की हैं.

एक तस्वीर में ईरान में दुर्घटनाग्रस्त सी-130 विमान के जले हुए अवशेष दिखाई दे रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

एक अन्य तस्वीर में धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है, जो कथित तौर पर दुर्घटनाग्रस्त विमान के स्थल से निकल रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे हुआ अमेरिका को नुकसान

ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी सेना ने पायलट को बचाने के लिए "दुनिया के सबसे घातक हथियारों" से लैस दर्जनों विमान भेजे. अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, सैकड़ों विशेष अभियान दल के जवान बचाव कार्य में शामिल थे, जो पायलट को बचाने के लिए ईरान के भीतरी इलाके में गए थे. पता चला कि इस दौरान ईरान सेना और अमेरिका के कमांडो के बीच मुठभेड़ भी हुई. शायद इसी में अमेरिका को नुकसान हुआ है, मगर अमेरिकी कमांडो अपने पायलट को बचाने में कामयाब हो गए.

ट्रंप ने दी नई धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान द्वारा एफ-15ई लड़ाकू विमान को मार गिराए जाने के बाद दो दिनों से लापता अमेरिकी लड़ाकू विमान के चालक दल के सदस्य को आज बचा लिया गया है. यह ऑपरेशन अमेरिका के इतिहास के सबसे साहसिक अभियानों में से एक था. ट्रंप के अनुसार, कर्नल रैंक के चालक दल के सदस्य को चोटें आई हैं, लेकिन वे "ठीक हो जाएंगे".अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे अपनी जीत बताया, मगर कुछ घंटों बाद उनकी नई धमकी वाला ट्वीट आया. 

ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल पर लिखा, "मंगलवार को ईरान में पावर प्लांट दिवस और पुल दिवस, तीनों एक साथ मनाए जाएंगे. ऐसा पहले कभी नहीं होगा!!! जलडमरूमध्य खोल दो, तुम पागलों, वरना नरक में जाओगे - देखते रहिए!" 

ये भी पढ़ें-

फ्रांस के नागरिक को चीन ने दे दी फांसी, 16 साल पुराने केस की सजा टाइमिंग में है बड़ा मैसेज

युद्ध की तैयारी? जर्मनी में अब पुरुषों को लंबी विदेश यात्राओं की सूचना सेना को देनी होगी

भारत ने सात साल में पहली बार ईरान से तेल खरीदा, अब पेमेंट में भी नहीं है प्रॉब्लम

ईरान-अमेरिका की दुश्मनी: कितनी गहरी, कितनी पुरानी, महज एक फैसले ने बनाया जानी दुश्मन

F-15E फाइटर जेट में सवार अमेरिकी ईरान में पकड़ा गया तो 1979 वाला हाल होगा या 2016 वाला

भारत को लेकर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के इस डर का कारण क्या है, क्या कुछ हुआ है या होने वाला है

ईरान का बदला: अमेरिका के पैट्रियट डिफेंस सिस्टम को मार गिराने का दावा, जानिए क्यों ये बड़ी बात

फ्रांस ने फेंका ऐसा पासा सही पड़ा तो अमेरिका-चीन-रूस को देगा टक्कर, भारत की अहम भूमिका

अंतरिक्ष से ऐसी दिखती है अपनी पृथ्वी, 1969 के बाद 2026 में ली गई तस्वीर, दोनों में कितना अंतर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com