विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2026

भारत ने सात साल में पहली बार ईरान से तेल खरीदा, अब पेमेंट में भी नहीं है प्रॉब्लम

भारत ने प्रतिबंधित पोत पर लदे 44,000 मीट्रिक टन ईरानी द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस भी खरीदी है. मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को मंगलौर के पश्चिमी बंदरगाह पर लंगर डालने वाला पोत ईंधन उतार रहा है.

भारत ने सात साल में पहली बार ईरान से तेल खरीदा, अब पेमेंट में भी नहीं है प्रॉब्लम
सांकेतिक तस्वीर.
  • भारतीय तेल मंत्रालय ने बताया कि मध्य पूर्व संघर्ष के बीच भारतीय रिफाइनरियों ने ईरानी तेल खरीदा है
  • मई 2019 के बाद भारत ने ईरान से तेल नहीं खरीदा था, लेकिन हाल ही में युद्ध के कारण खरीद हुई है
  • अमेरिका ने ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से हटा दिया है ताकि आपूर्ति की कमी पूरी हो सके

भारत के तेल मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के बीच भारतीय रिफाइनरियों ने ईरानी तेल खरीदा है. भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता है. मई 2019 के बाद से भारत ने ईरान से कोई खेप नहीं मिली है, क्योंकि अमेरिका ने ईरानी कच्चे तेल की खरीद नहीं करने के लिए भारत पर दबाव डाला था. मगर अब जब होर्मुज बंद हो गया है और दुनिया भर में तेल की किल्लत हो गई तो युद्ध के बीच भारत ने ईरान से तेल खरीद लिया है.

तेल मंत्रालय ने कहा, "मध्य पूर्व में आपूर्ति में आई बाधाओं के बीच, भारतीय रिफाइनरियों ने ईरान सहित अपनी कच्चे तेल की आवश्यकताओं को पूरा कर लिया है; और ईरानी कच्चे तेल के आयात के लिए भुगतान में कोई बाधा नहीं है."

पिछले महीने, आपूर्ति की कमी को दूर करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरानी तेल और परिष्कृत उत्पादों पर लगे प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से हटा दिया था. मंत्रालय ने आगे कहा कि भारत ने आगामी महीनों के लिए कच्चे तेल की अपनी पूरी आवश्यकता सुनिश्चित कर ली है.

मंत्रालय ने कहा, "भारत 40 से अधिक देशों से कच्चे तेल का आयात करता है, और कंपनियों को व्यावसायिक विचारों के आधार पर विभिन्न स्रोतों और भौगोलिक क्षेत्रों से तेल प्राप्त करने की पूरी छूट है."

भारत ने प्रतिबंधित पोत पर लदे 44,000 मीट्रिक टन ईरानी द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस भी खरीदी है. मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को मंगलौर के पश्चिमी बंदरगाह पर लंगर डालने वाला पोत ईंधन उतार रहा है.

ये भी पढ़ें-

ईरान-अमेरिका की दुश्मनी: कितनी गहरी, कितनी पुरानी, महज एक फैसले ने बनाया जानी दुश्मन

F-15E फाइटर जेट में सवार अमेरिकी ईरान में पकड़ा गया तो 1979 वाला हाल होगा या 2016 वाला

भारत को लेकर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के इस डर का कारण क्या है, क्या कुछ हुआ है या होने वाला है

ईरान का बदला: अमेरिका के पैट्रियट डिफेंस सिस्टम को मार गिराने का दावा, जानिए क्यों ये बड़ी बात

फ्रांस ने फेंका ऐसा पासा सही पड़ा तो अमेरिका-चीन-रूस को देगा टक्कर, भारत की अहम भूमिका

अंतरिक्ष से ऐसी दिखती है अपनी पृथ्वी, 1969 के बाद 2026 में ली गई तस्वीर, दोनों में कितना अंतर

मिसाइलों और बमों की बारिश के बीच ईरान युद्ध खत्म करने का मिला नया रास्ता, क्या ट्रंप मानेंगे?

ईरान ने अमेरिका के दो फाइटर जेट F 35 और F 15 E मार गिराने का किया दावा, US पायलट को भी पकड़ा

चूल्हे तक आई ईरान जंग की आंच अब थाली तक पहुंचने को तैयार, अगले साल और बेकाबू होगी महंगाई: UN रिपोर्ट

ईरान से 5 हफ्ते की लड़ाई में अमेरिका बेहाल, ट्रंप मांग रहे और पैसा, नासा के बजट में करने जा रहे कटौती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Purchases Iran Oil, India Purchases Iran Gas, India Iran Oil Deal, India Buys Iran Oil After 7 Years, India Iran Crude Oil
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com