विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2015

काबुल में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत : नाटो

Also Read in
काबुल में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत : नाटो
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में नाटो के एक अड्डे पर एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए।

11 अक्टूबर की शाम हुआ दुर्घटनाग्रस्त...
नाटो ने रविवार को एक बयान में बताया कि हेलीकॉप्टर ‘काबुल के कैंप रेसोल्यूट सपोर्ट में 11 अक्टूबर को शाम करीब सवा चार बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।’ गठबंधन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। मृतकों और घायलों की राष्ट्रीयता के बारे में नहीं बताया गया है।

रेसोल्यूट सपोर्ट अड्डे के परिसर में हुई घटना...
इससे पहले अमेरिका के आर्मी कर्नल ब्रायन ट्राइबस ने कहा था कि रेसोल्यूट सपोर्ट अड्डे के परिसर में एक ‘घटना’ हुई है जिसमें नाटो विमान और एक पर्यवेक्षणीय गुब्बारा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि घटना में गुब्बारे को उसे बांधने की जगह से काट दिया गया। उन्होंने घटना के बारे में इससे अधिक कोई जानकारी नहीं दी। अफगानिस्तान के एक सुरक्षा गार्ड ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि सैन्य हेलीकॉप्टर उतरते समय गुब्बारे से टकरा गया।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अफगानिस्तान, नाटो, काबुल, Afghanistan, Kabul, NATO
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com