विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2016

फ़ोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में पांच भारतीय महिलाएं भी...

फ़ोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में पांच भारतीय महिलाएं भी...
सावित्री जिंदल का फाइल फोटो...
न्यूयॉर्क:

फ़ोर्ब्स पत्रिका ने दुनिया की सबसे धनी हस्तियों की इस साल की सूची में 190 महिला अरबपतियों को शामिल किया है।

इस साल की सूची में कुल 1,810 अरबपति हैं, जिनमें से 190 महिला हैं। यह संख्या 2015 में 197 थी। दुनिया के सबसे धनी या अरबपतियों की कुल संख्या के लिहाज से महिलाओं का हिस्सा बहुत ही कम यानी 10 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है।

वैसे, इस सूची में शामिल महिलाओं में पांच भारतीय भी हैं। इनमें सावित्री जिंदल व परिवार को 453वें स्थान पर रखा गया है।

मीडिया घराने बैनेट,कोलमेन एंड कंपनी की प्रमुख इंदु जैन को वैश्विक स्तर पर 549वां स्थान दिया गया है। उनकी संपत्ति 3.1 अरब डॉलर आंकी गई है।

सूची में पहली बार शामिल स्मिता कृष्णा गोदरेज 810वें स्थान पर, लीना तिवारी 1,067वें स्थान पर व विनोद गुप्ता को 1577वें स्थान पर रखा गया है। सूची में सबसे धनी महिला के रूप में लोरेल की लिलिएन बेटनकोर्ट हैं, जिन्हें 11वां स्थान मिला है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com