अमेरिका में बालरोग विशेषज्ञों ने एक ऐसी अनूठी बच्ची के जन्म का दावा किया है, जिसके शरीर में नोवेल कोरोनावायरस के एन्टीबॉडीज़ हैं. यह अपनी तरह का पहला मामला है और इस बच्ची की मां को गर्भावस्था के दौरान COVID-19 के वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई थी.
स्वास्थ्य विज्ञान से संबंधित ई-प्रिंट प्रकाशित करने वाली 'मेडआर्काइव' (medRxiv) पर पोस्ट किए गए अध्ययन के अनुसार बच्ची की मां को गर्भावस्था के 36वें सप्ताह में मॉडर्ना का टीका लगा था. यह टीका लगाए जाने के तीन सप्ताह बाद महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया और जन्म के तुरंत बाद ही तत्काल उसके रक्त के नमूने लिए गए, जिनसे खुलासा हुआ कि बच्ची के रक्त में एन्टीबॉडीज़ है. हालांकि अभी इस अध्ययन की समीक्षा नहीं हुई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अमेरिका में फ्लोरिडा के अटलांटिक विश्वविद्यालय के सह-लेखकों पॉल गिल्बर्ट और चाड रुडनिक ने कहा कि किसी नवजात में एन्टीबॉडीज़ पाए जाने का यह पहला ज्ञात मामला है. मां अपनी बच्ची को लगातार स्तनपान करा रही है और उन्हें तय नियम के अनुसार टीके की दूसरी खुराक 28 दिन बाद दी गई है.
देखें VIDEO: कोरोना की उभरती हुई 'दूसरी पीक' को तुरंत रोकना होगा : PM नरेंद्र मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं