विज्ञापन

White House Shootout: व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, हमलावर मारा गया; ट्रंप बोले- उसका खूंखार अतीत रहा

White House Shootout: ट्रंप ने कहा कि हमलावर का व्हाइट हाउस के लिए जुनून हो सकता है. हमलावर सीक्रेट सर्विस की गोलियों से मारा गया.

White House Shootout: व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, हमलावर मारा गया; ट्रंप बोले- उसका खूंखार अतीत रहा
हमलावर का नाम नसीरे बेस्ट था. वह कई बार व्हाइट हाउस की रेकी भी कर चुका था.
  • व्हाइट हाउस के बाहर रविवार को गोलीबारी हुई, जिसमें राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अंदर सुरक्षित
  • संदिग्ध हमलावर ने चेकपॉइंट पर हथियार निकालकर सुरक्षा अधिकारियों पर गोलीबारी शुरू की थी
  • सुरक्षाकर्मियों की जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध को गोली लगी, उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हुई

अमेरिका में प्रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स व्हाइट हाउस के पास रविवार को गोलीबारी आई. व्‍हाइट हाउस के बाहर जिस वक्‍त गोलीबारी हो रही थी, तब राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप अंदर ही थे. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी करने वाला संदिग्ध हमलावर सुरक्षाकर्मियों की जवाबी कार्रवाई में मारा गया है. सीबीएस न्यूज की खबर के मुताबिक, इस गोलीबारी की घटना में एक और व्यक्ति के घायल होने की सूचना है. 

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, हमलावर का अतीत हिंसक रहा है और व्हाइट हाउस को लेकर उसका जुनून हो सकता है."

व्‍हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने एक बयान में कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, एक व्यक्ति पूर्वी समयानुसार शाम 6 बजे के कुछ ही समय बाद एक चेकपॉइंट पर पहुंचा और "अपने बैग से हथियार निकालकर तैनात अधिकारियों पर गोलीबारी शुरू कर दी." सीक्रेट सर्विस के अनुसार, अधिकारियों ने जवाबी गोलीबारी की और संदिग्ध को गोली मार दी. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई.

व्‍हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सीक्रेट सर्विस ने कहा कि उसके किसी भी अधिकारी को चोट नहीं आई है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (जो उस समय व्हाइट हाउस में थे) भी सुरक्षित हैं. एक सोशल मीडिया पोस्ट में, एफबीआई निदेशक काश पटेल ने कहा कि अधिकारी गोलीबारी की सूचना पर कार्रवाई कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि "जैसे ही हमें जानकारी मिलेगी, हम जनता को अपडेट करेंगे."  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US President, Donald Trump, White House Firing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com