विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2017

अमेरिका के ह्यूस्टन में गोलीबारी, 3 की मौत

अमेरिका के टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन में गोलीबारी की एक घटना में बंदूकधारी सहित तीन लोगों की मौत हो गई.

अमेरिका के ह्यूस्टन में गोलीबारी, 3 की मौत
प्रतीकात्मक फोटो
  • अमेरिका के ह्यूस्टन में गोलीबारी
  • इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई
  • घटना के दौरान कई लोग दुकान के अंदर मौजूद थे
ह्यूस्टन: अमेरिका के टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन में गोलीबारी की एक घटना में बंदूकधारी सहित तीन लोगों की मौत हो गई. समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ह्यूस्टन पुलिस विभाग के कार्यकारी सहायक प्रमुख ट्रॉय फिनर ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि हमलावर वाहनों की मरम्मत करने वाली एक दुकान का पूर्व कर्मचारी था. उसने दुकान के ही दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें: अमेरिका के कैलिफोर्निया में फायरिंग से मचा हड़कंप, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद हमलावर बाहर आया और खुद को भी गोली मार ली. फिनर ने कहा कि घटना के दौरान कई लोग दुकान के अंदर मौजूद थे. उन्होंने कहा कि पुलिस ने हमलावर के परिवार से संपर्क किया है. हालांकि, पुलिस ने यह बताने से इनकार कर दिया कि हमलावर पुरुष है या महिला.

VIDEO: एलओसी पर लगातार फायरिंग, 7 महीने से स्कूल बंद
इस घटना में कोई अन्य घायल नहीं हुआ है. गोलीबारी का कारण फिलहाल अज्ञात है. पुलिस ने कहा कि जांच के बाद आगे की जानकारी सामने आएगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Firing In Texas, Houston
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com