ह्यूस्टन से न्यूयॉर्क जाने वाली यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट में रविवार (स्थानीय समयानुसार) को जॉर्ज बुश इंटरकॉन्टिनेंटल एयरपोर्ट पर टेक-ऑफ के दौरान आग लग गई. टेक-ऑफ के लिए तैयार होने के दौरान विमान के एक पंख में आग लगने के बाद विमान को खाली कराना पड़ा. ह्यूस्टन फायर डिपार्टमेंट (HFD) ने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.
A United Airlines flight from Houston to New York had to be evacuated after it caught fire during takeoff, according to the FAA.
— Breaking Aviation News & Videos (@aviationbrk) February 2, 2025
The FAA says that the crew of United Airlines Flight 1382 had to stop their takeoff from George Bush Intercontinental/Houston Airport due to a… pic.twitter.com/w0uJuvBdan
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
एक्स पर ह्यूस्टन फायर डिपार्टमेंट ने एक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी. अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, "HFD's एयरपोर्ट के रेस्क्यू फायरफाइटर्स @iah पर सहायता कर रहे हैं क्योंकि एक प्रस्थान करने वाली फ्लाइटने रनवे पर समस्या की जानकारी दी थी. एचएफडी ने फ्लाइट को उतारने में मदद की है. इस समय हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है."
HFD's Airport Rescue Firefighters are assisting at @iah after a departing plane reported an issue on the runway. HFD assisted in deboarding the plane. No injuries have been reported at this time.
— Houston Fire Dept (@HoustonFire) February 2, 2025
इर घटना के कारण यात्रियों के बीच पैनिक का माहौल उत्पन्न हो गया, आग की लपटें देखकर यात्रियों की चीखने की आवाज का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें एक यात्री कहते हुए दिख रहा है कि "कृपया, कृपया, कृपया हमें यहां से बाहर निकालो." न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक फ्लाइट में 104 यात्री और पांच क्रू के सदस्य मौजूद थे. मामले में अधिक जानकारी का इंतजार है.
हालांकि, यहां बता दें कि इससे पहले शुक्रवार की रात फिलाडेल्फिया में एक मॉल के पास एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए. एबीसी न्यूज के अनुसार, फिलाडेल्फिया की मेयर चेरेल पार्कर ने शनिवार को कहा कि दुर्घटना में विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई, साथ ही जमीन पर मौजूद एक व्यक्ति की भी मौत हो गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं