विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2015

जापान : बुलेट ट्रेन में आग लगी, 2 यात्री गंभीर रूप से घायल

जापान : बुलेट ट्रेन में आग लगी, 2 यात्री गंभीर रूप से घायल
टोक्यो: जापान में मंगलवार को बुलेट ट्रेन में आग लग गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 'बीबीसी' की रिपोर्ट के अनुसार, जापान रेल के प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन में मौजूद एक यात्री ने अपने ऊपर तेल डालकर आग लगा ली थी, जिसके बाद आग पूरे कोच में फैल गई।

घटना शिंकानसेन बुलेट ट्रेन में हुई। 30 वर्षीय एक यात्री खुद पर तेल डालकर आग लगा ली। इसके बाद ट्रेन की इस बोगी में धुआं भर गया और खबरों के अनुसार इसकी वजह से दो यात्रियों को हार्ट अटैक आ गया।

इस हादसे में कुल आठ मुसाफिर घायल हुए हैं और दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यात्री ने चलती ट्रेन में आत्‍मदाह की कोशिश क्‍यों की, इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। बचावकर्मियों का कहना है कि हादसे में लोगों के मारे जाने की भी आशंका है। हालांकि इस बारे में फिलहाल ठीक-ठीक कुछ नहीं बताया जा सकता।

स्थानीय समय के अनुसार सुबह 11.30 बजे यह हादसा हुआ। हादसे के समय ट्रेन योकोहामा और ओडावारा के बीच थी। यह बुलेट ट्रेन टोक्यो से ओसाका जा रही थी। घटना के बाद किसी यात्री ने इमरजेंसी बटन दबाया, जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रोका गया।

गौरतलब है कि 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली शिंकानसेन बुलेट सुरक्षित यात्रा के लिए दुनियाभर में मशहूर है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com