विज्ञापन

मिर्जापुर-रीवा हाईवे पर बड़ा हादसा, 11 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत

Mirzapur Accident : बोलेरो वाहन के पीछे चल रहे ट्रक का ब्रेक अचानक फेल हो गया, जिससे ट्रक ने बोलेरो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बोलेरो आगे चल रहे गिट्टी लदे ट्रक से जा भिड़ी.

मिर्जापुर-रीवा हाईवे पर बड़ा हादसा, 11 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत
AI की तस्वीर
  • मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण हादसे में करीब दस लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है.
  • ड्रमंडगंज के बड़का घुमान क्षेत्र में बोलेरो वाहन पर ब्रेक फेल ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी थी.
  • टक्कर के बाद बोलेरो गिट्टी लदे ट्रक से टकराई और उसमें आग लगने से सवार यात्री जिंदा जल गए.

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में अब तक करीब 11 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद लोग कार के अंदर ही आग की लपटों में घिरे रहे और बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला. (मिर्जापुर से ब्रिजेंद्र दुबे की रिपोर्ट)

बोलेरो वाहन ड्रमडगंज थाना क्षेत्र के बड़का मोड़ घुमान से नीचे उतर रहा था, तभी उसके पीछे चल रहे एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया. अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो आगे चल रहे गिट्टी लदे ट्रक से जा टकराई. टक्कर के तुरंत बाद बोलेरो में आग लग गई और उसमें सवार सभी यात्री जिंदा जल गए. इस भीषण हादसे की चपेट में 2 वाहन आए हैं. हादसे में एक ऑल्टो कार और एक बोलेरो को नुकसान पहुंचा है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई.

एसपी ने बताया कि आज शाम लगभग 8:30 के आसपास एक सूचना प्राप्त हुई कि जो ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरने का रास्ता है, जिसे 'भैसोड़ा' इलाका बोला जाता है, वहां गाड़ी उतरते टाइम एक्सीडेंट होने की सूचना प्राप्त हुई. मौके पर जो जानकारी प्राप्त हुई, उसमें पता लगा कि एक ट्रक पीछे से आ रहा था. उसने ब्रेक फेल होने के कारण संभवतः टक्कर मारते हुए वह आगे गया है. उस टक्कर से उसने एक अन्य ट्रक में टक्कर मारी, एक ऑल्टो गाड़ी उन दोनों ट्रकों के बीच में फंस गई और एक अन्य गाड़ी जो बोलेरो गाड़ी थी, उसको भी जब टक्कर लगी तो उसमें आग लग गई. इसमें अभी तक 11 लोगों के मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है.

नेशनल हाईवे के निर्माण के बाद से सड़क की खराब संरचना को लेकर कई बार नेशनल हाईवे अथॉरिटी से शिकायत की जा चुकी है. ड्रमंडगंज घाटी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित है, जहां अक्सर ट्रकों और कारों के ब्रेक फेल होने की घटनाएं होती रहती हैं और लगभग रोज ही इस पूरे इलाके में सड़क हादसे हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें :  गुजरात के वलसाड में बड़ा सड़क हादसा, 6 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mirzapur Incident, Mirzapur Road Accident, UP Road Accident, Mirzapur Car Fire, Car Catches Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com