विज्ञापन

कनाडा के मिलिट्री बेस पर भयंकर आग, कई लोगों की मौत; PM कार्नी ने जताया दुख

अल्बर्टा के पास कनाडाई मिलिट्री बेस पर आग लगने की खबर है. इस दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो गई है.

कनाडा के मिलिट्री बेस पर भयंकर आग, कई लोगों की मौत; PM कार्नी ने जताया दुख
आग अल्बर्टा के सैन्य अड्डे पर लगी है. (फाइल फोटो)
Canadian Force
अल्बर्टा:

कनाडा के एक मिलिट्री बेस पर लगी जबरदस्त आग में कई लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुछ लोग घायल हो गए हैं. ये आग अल्बर्टा के पास मौजूद बेस पर लगी है. कनाडा के रक्षा मंत्री डेविड मैकगुइंटी ने इस दुर्घटना में कई लोगों की मौत होने की जानकारी दी है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया है कि इसमें कितनी मौतें हुई हैं.

उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. और आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं. उन्होंने स्थिति को 'बहुत ही गंभीर और नाजुक' बताया.

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने 'X' पर लिखा कि 'एक गंभीर घटना हुई है जिससे भीषण आग लग गई है.' उन्होंने कहा कि 'मेरी संवेदनाएं उन सभी बहादुर महिलाओं और पुरुषों के साथ हैं जो इससे प्रभावित हुए हैं.'

Latest and Breaking News on NDTV

यह मिलिट्री बेस अल्बर्टा के वेनराइट के पास स्थित है, जो एडमोंटन से लगभग 180 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है. यह कनाडा के सबसे बिजी मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर में से एक है. यहां 'कैनेडियन मैन्यूर ट्रेनिंग सेंटर' है, जहां युद्ध के मैदान जैसे असल हालातों का अभ्यास कराया जाता है. इसके अलावा यहां थर्ड कैनेडियन डिवीजन ट्रेनिंग सेंटर भी है, जहां मिलिट्री ट्रेनिंग होती है.

अल्बर्टा की प्रीमियर डेनियल स्मिथ ने इस आग को 'बहुत बड़ी और दुखद' घटना बताया और कहा कि इससे कई सैन्यकर्मी प्रभावित हुए हैं.

कनाडा के कंजर्वेटिव विपक्षी नेता पियरे पोइलिवरे ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री कार्नी और रक्षा मंत्री से बात की है और आग से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने की पेशकश की है.

वेनराइट म्युनिसिपल डिस्ट्रिक्ट ने बताया कि आग मिलिट्री बेस की बाहरी फेंस को पार कर गई है और तेज हवाओं के कारण तेजी से फैल रही है. कई इलाकों से फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी है, और अभी तक लोगों को वहां से निकालने का कोई आदेश नहीं दिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Canada, PM Mark Carney, Canada News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com