विज्ञापन

VIDEO: 'धुरंधर' का धमाल... फिनलैंड के राष्ट्रपति और कनाडा के पीएम ने जॉगिंग पर डिस्कस की रणवीर की फिल्म

Dhurandhar: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने अपने मुंबई दौरे के दौरान धुरंधर के बारे में सार्वजनिक रूप से बात की थी. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया था कि भारत आने से पहले उन्होंने अपने बेटे की सलाह पर 'धुरंधर' देखी थी. फिल्म की कहानी उनको बहुत दिलचस्प लगी थी.

VIDEO: 'धुरंधर' का धमाल... फिनलैंड के राष्ट्रपति और कनाडा के पीएम ने जॉगिंग पर डिस्कस की रणवीर की फिल्म
फिल्म धुरंधर की अंतरराष्ट्रीय चर्चा.
  • रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर विदेशों में भी चर्चा का विषय बनी है, खासकर फिनलैंड और कनाडा के नेताओं के बीच
  • फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब और कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने जॉगिंग के दौरान फिल्म पर चर्चा की
  • स्टब ने बताया कि उन्होंने भारत यात्रा से पहले अपने बेटे की सलाह पर धुरंधर फिल्म देखी और उसे दिलचस्प पाया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर का नाम हर किसी की जुबां पर है. देश ही नहीं विदेशों में भी रणवीर सिंह की इस फिल्म की चर्चा जोरों पर है. आदित्य धर ये डजानकर कितना खुश होंगे कि उनकी फिल्म फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच भी चर्चा का विषय बनी हुई है. मॉर्निंग वॉक के दौरान दोनों इस भारतीय जासूसी फिल्म की चर्चा करते नजर आए. 

भारतीय फिल्म का जिक्र विदेशों तक

फिनलैंड के राष्ट्रपति ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में दोनों नेता हाइड पार्क में जॉगिंग करते हुए  ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' पर चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं. भारतीय दर्शकों के बीच भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो क्लिप में फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब और कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी लंदन यात्रा के दौरान अपनी पत्नियों के साथ पार्क में जॉगिंग करते दिख रहे हैं. इस दौरान मार्क कार्नी ने स्टब से भारत में इंस्टाग्राम पर उनकी बढ़ती लोकप्रियता के बारे में पूछा. इस पर फिनलैंड के राष्ट्रपति ने कहा कि 'धुरंधर' देखने के बारे में उनकी टिप्पणियों के बाद उन्हें यह लोकप्रियता मिली.

विदेशी नेता भी कर रहे फिल्म धुरंधर की बात

वीडियो में कार्नी पूछ रहे हैं,  "भारत में आपका इंस्टाग्राम कैसा चल रहा है?" इस पर स्टब ने कहा कि फिल्म देखने के बाद लोगों का रिएक्शन जबरदस्त रहा. कहानी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म देखने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि इसमें दिखाए गए विषय "बिल्कुल भी खेल नहीं हैं", यानी आतंकवाद और खुफिया अभियानों का ऑपरेशन.तब से उनका यह वीडियो ऑनलाइन खूब शेयर हो रहा है. इंटरनेशल पॉलिटिक्स और भारतीय सिनेमा के इस अनोखे मेल पर लोग खूब ध्यान दे रहे हैं. 

  • एक ट्विटर यूजर ने कहा, "दो समृद्ध लोकतंत्रों के नेताओं को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के बारे में बात करते देखकर बहुत अच्छा लगा."
  • वहीं अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "क्या आप लोग 'धुरंधर' के बारे में बात कर रहे हैं... मुझे भी शामिल करो."
  • एक अन्य भारतीय सोशल मीडिया यूजर ने कहा, "बधाई हो @Aditya Dhar Films @yamigautam @jiostudios कनाडा के पीएम 'धुरंधर' पर चर्चा कर रहे हैं."

अलेक्जेंडर स्टब ने भारत दौरे से पहले देखी थी 'धुरंधर'

बता दें कि फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने अपने मुंबई दौरे के दौरान धुरंधर के बारे में सार्वजनिक रूप से बात की थी. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया था कि भारत आने से पहले उन्होंने अपने बेटे की सलाह पर 'धुरंधर' देखी थी. फिल्म की कहानी उनको बहुत दिलचस्प लगी. उन्होंने मजाक में खुद को फिल्म की कहानी का एक हिस्सा भी बताया था. उन्होंने कहा था कि उन्हें इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है.


ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 नहीं देख पाएंगे 18 से कम उम्र के दर्शक, 21 कट लगने के बाद भी बच्चों के लायक नहीं रही ये फिल्म- मिला A सर्टिफिकेट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com