विज्ञापन

धुरंधर 2 नहीं देख पाएंगे 18 से कम उम्र के दर्शक, 21 कट लगने के बाद भी बच्चों के लायक नहीं रही ये फिल्म- मिला A सर्टिफिकेट

Dhurandhar 2 Adult Certificate: रणवीर सिंह के लीड रोल वाली धुरंधर 2 कल यानी 19 मार्च को रिलीज हो रही है. फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है. कई बदलाव भी बताए लेकिन फिर भी ये फिल्म 18 से कम उम्र के दर्शकों के लिए नहीं है.

धुरंधर 2 नहीं देख पाएंगे 18 से कम उम्र के दर्शक, 21 कट लगने के बाद भी बच्चों के लायक नहीं रही ये फिल्म- मिला A सर्टिफिकेट
Dhurandhar 2 Adult Certificate: धुरंधर 2 कल यानी 19 मार्च को रिलीज हो रही है
Social Media
नई दिल्ली:

Dhurandhar 2 Adult Certificate: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर: द रिवेंज (धुरंधर 2) को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सर्टिफिकेट दिया जा चुका है. ज्यादा हिंसक सीन और थोड़ी गाली गलौज से भरे डायलॉग्स के चलते इस फिल्म को ‘A' सर्टिफिकेट दिया गया है. इसका मतलब है कि यह केवल 18 साल से ज्यादा उम्र के दर्शकों ही धुरंधर 2 को देख सकेंगे. फिल्म को थिएटर में दिखाए जाने के लिए मेकर्स को कुल 21 कट्स और कई अहम बदलाव करने पड़े हैं. बोर्ड ने कुल 94 सेकंड (यानी 1 मिनट 34 सेकंड) की फुटेज हटाई या बदलवाई की है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Cast Fees: किस एक्टर ने ली कितनी फीस, किसकी सबसे ज्यादा और किसे कौड़ियों के भाव किया साइन?

हिंसा से जुड़े मेन कट

धुरंधर 2 में हिंसा के कई सीन को कम करने के लिए चार मुख्य सीन में कुल 34 सेकंड की कटौती की गई.
•  सिर पर हथौड़े से हमले वाला सीन: 2 सेकंड छोटा किया गया.
•  सीमेंट ब्लॉक से हमले वाला हिंसक सीन: 4 सेकंड छोटा किया.
•  आंख कुचलने वाला हैरान कर देने वाला सीन: 4 सेकंड छोटा किया.
•  सबसे ज्यादा कट सिर काटने और लात मारने वाले सीन में: 24 सेकंड की फुटेज पूरी तरह हटा दी गई.

दूसरे अहम बदलाव

•  फिल्म की शुरुआत में ‘परेशान करने वाला कंटेंट' और ‘नशीले पदार्थों' से जुड़ा एक डिस्क्लेमर जोड़ने का आदेश दिया गया है.
•  कई बुरे शब्द और गालियों को म्यूट किया गया या उनकी जगह पर दूसरे शब्द रखे गए.
•  दो जगहों पर कैरेक्टर के नाम बदल दिए गए.
•  सबटाइटल्स में एक ऐतिहासिक घटना और एक शहर के नाम को सही करने के निर्देश दिए गए.
•  प्रधानमंत्री से जुड़े रेफरेंस और न्यूज फुटेज के इस्तेमाल के लिए सरकारी एनओसी जमा किया गया.
•  जानवरों से जुड़े कुछ सीन के लिए AWBI सर्टिफिकेट भी जमा किया गया.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव ने अक्षय कुमार को जड़ा थप्पड़! लिया 19 साल पुराना बदला

इन सारे बदलावों के बाद ही फिल्म को सर्टिफिकेट मिला. हैरानी की बात ये है कि इतने कट्स के बावजूद फिल्म की लंबाई पहले पार्ट से ज्यादा है. फिल्म का रनटाइम 229.06 मिनट (3 घंटे 49 मिनट और 6 सेकंड) है, जबकि पहला भाग 214 मिनट का था यानी सीक्वल करीब 15 मिनट लंबा है. ये फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है, अब इसकी परफॉर्मेंस बॉक्स ऑफिस पर कैसी होगी ये देखना बाकी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com