विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2018

डोनाल्ड ट्रंप ने की विवादास्पद ‘फेक न्यूज अवार्ड’ की घोषणा, इन्हें घोषित किया विजेता...

ट्रंप ने ट्वीट कर इन पुरस्कारों की घोषणा की. उनके ‘फेक न्यूज अवार्ड’ की घोषणा करते ही वेबसाइट ‘जीओपी डॉट कॉम’ (जहां विजेताओं की सूची जारी की गई थी) ठप हो गई.

डोनाल्ड ट्रंप ने की विवादास्पद ‘फेक न्यूज अवार्ड’ की घोषणा, इन्हें घोषित किया विजेता...
डोनाल्ड ट्रंप ने की ‘फेक न्यूज अवार्ड’ की घोषणा, इन्हें घोषित किया विजेता... (फाइल फोटो)
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ को ‘फेक न्यूज अवार्ड’ का विजेता घोषित किया. इसके अलावा ट्रंप का यह अनोखा पुरस्कार ‘एबीसी न्यूज’, ‘सीएनएन’, ‘टाइम’ और ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ को भी दिया गया. ट्रंप ने कल ट्वीट कर इन पुरस्कारों की घोषणा की. उनके ‘फेक न्यूज अवार्ड’ की घोषणा करते ही वेबसाइट ‘जीओपी डॉट कॉम’ (जहां विजेताओं की सूची जारी की गई थी) ठप हो गई.

 ट्रंप ने किम जोंग के साथ 'अच्छे सबंध' होने की खबर को खारिज किया

इस वेबसाइट में कहा गया, ‘वर्ष 2017 पूर्वाग्रह से प्रभावित, अनुचित समाचार कवरेज और यहां तक की नकली समाचारों से भरा रहा. अध्ययनों में पाया गया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में दिखाए गए 90 प्रतिशत समाचार नकारात्मक थे.’

इसके बाद ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा कि कुछ ‘बेहद भ्रष्ट एवं झूठे’ समाचारों के बावजूद ऐसे कई पत्रकार हैं जिनका वह सम्मान करते हैं. ट्रंप ने दो जनवरी को घोषणा की थी कि वह ‘झूठी एवं खराब पत्रकारिता’ करने वाले मीडिया समूहों को सम्मानित करेंगे.

VIDEO- गुड़गांव में बनेगा ट्रंप टावर, लॉन्च होने के दिन ही 150 करोड़ रुपये की बुकिंग


ट्रंप ने अपने राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान ‘‘पक्षपातपूर्ण’’ खबरें दिखाने वाले मीडिया घरानों को ‘फेक न्यूज’ शब्द से निशाना भी बनाया था.

इनपुट- भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Fake News Awards
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com