विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2019

फेसबुक को देना होगा 5 अरब डॉलर का जुर्माना, करोड़ों यूज़र्स का डेटा किया लीक

8 करोड़ 7 लाख से अधिक फेसबुक यूजर्स के व्यक्तिगत डेटा का ब्रिटिश राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म कैंब्रिज एनालिटिका द्वारा उल्लंघन किया गया था.

फेसबुक को देना होगा 5 अरब डॉलर का जुर्माना, करोड़ों यूज़र्स का डेटा किया लीक
गोपनीयता का उल्लंघन : फेसबुक को देना होगा 5 अरब डॉलर का जुर्माना
वाशिंगटन:

कैंब्रिज एनालिटिका गोपनीयता उल्लंघन के मामले में फेसबुक ने कथित तौर पर अमेरिकी संघीय व्यापार आयोग (एफटीसी) के साथ पांच अरब डॉलर का समझौता किया है. मीडिया ने इस बात की जानकारी दी है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि जुर्माना के समर्थन में रिपब्लिकन और विरोध में डेमोक्रेट के एफटीसी कमिश्नरों ने 3-2 से मतदान किया.

8 करोड़ 7 लाख से अधिक फेसबुक यूजर्स के व्यक्तिगत डेटा का ब्रिटिश राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म कैंब्रिज एनालिटिका द्वारा उल्लंघन किया गया था.

पाक पीएम इमरान खान का बड़ा बयान- घूस, ब्लैकमेलिंग और धमकी के जरिए न्यायपालिका पर दबाव बना रहा है माफिया

सोशल नेटवर्किंग की दिग्गज कंपनी फेसबुक ने इस बात को स्वीकार किया था कि कैंब्रिज एनालिटिका ने एक अकादमिक शोधकर्ता के माध्यम से 8 करोड़ 7 लाख से अधिक फेसबुक यूजर्स की विस्तृत व्यक्तिगत जानकारी हासिल की थी, जिसके बाद एफटीसी ने इसके संबंध में पिछले साल से मामले की छानबीन शुरू कर दी थी.

व्हाइट हाउस में हुई सोशल मीडिया समिट, डोनाल्ड ट्रंप ने नहीं दिया फेसबुक, ट्विटर और गूगल को न्यौता

इनपुट-आईएएनएस

VIDEO: फेसबुक ने रिमूव किए सात सौ के करीब पेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Facebook, Facebook Users Data, Facebook Hack, Cambridge Analytica
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com