फेसबुक (Facebook) के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने फेसबुक का बचाव करते हुए कहा कि कंपनी अपने यूजर का डाटा किसी को नहीं बेच रहा है. जुकरबर्ग ने वाल स्ट्रीट जर्नल में एक विचारपरक आलेख में लिखा, "हम लोगों का डाटा नहीं बेचते हैं, फिर भी अक्सर कहा जाता है कि हम ऐसा करते हैं."
उन्होंने कहा, "अल्पावधि के दौरान क्लिकबेट व अन्य जंक में ऐसा हो सकता है, मगर हमारे लिए जानबूझकर ऐसा करने की बात झूठ है, क्योंकि यह वैसी बात नहीं है जैसाकि लोग चाहते हैं."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
हाल के वर्षों में डाटा संबंधी अनेक घोटालों में फेसबुक को दो अरब से अधिक यूजर के डाटा का इस्तेमाल करने को लेकर काफी जांच का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद फेसबुक के सीईओ ने 1,000 शब्द के आलेख में अपना बचाव किया है.
Republic Day 2019: 70वें गणतंत्र दिवस की दें बधाई, यहां दिए गए Happy Republic Day मैसेजेस के साथ
उन्होंने कहा, "लोग जिन पेजों को पसंद करते हैं, वे जिनपर क्लिक करते हैं और अन्य संकेतों के आधार पर हम केटेगरी बनाते हैं और उसके बाद उस केटेगरी में विज्ञापन दिखाने के लिए विज्ञापनदाता से उसकी कीमत लेते हैं."
फेसबुक सीईओ (Facebook CEO) ने कहा, "हम आपको विज्ञापन दिखाने के लिए जिन सूचनाओं का इस्तेमाल करते हैं उसपर आपका नियंत्रण होता है और किसी विज्ञापनदाता को ब्लॉक कर सकते हैं."
फेसबुक ने दिसंबर में कहा कि उसने अपने साझेदारों को यूजर की अनुमति के बगैर उनके निजी संदेशों तक पहुंच बनाने की अनुमति कभी नहीं दी. सोशल मीडिया मंच ने यह बात न्यूयार्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के संदर्भ में कही. रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फेसबुक ने नेटफ्लिक्स (Netflix) या स्पॉटिफी (Spotify) जैसी बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों को अपने यूजर की निजी सूचनाओं में पैठ बनाने की अनुमति दी है.
जुकरबर्ग ने कहा, "लोग लगातार हमें कहते हैं वे इस विषय-वस्तु को नहीं देखना चाहते हैं."
निजी डाटा संग्रह के संबंध में उन्होंने कहा, "इसका कोई सवाल ही नहीं है कि हम विज्ञापन के लिए कुछ सूचनाओं का संग्रह करते है, लेकिन वे सूचनाएं आमतौर पर सुरक्षा और हमारी सेवा के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक हैं."
VIDEO: फेसबुक ने अपराधियों को पहुंचाया जेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं