विज्ञापन

Mardaani 3 OTT Release: कब और कहां देखें रानी मुखर्जी की मर्दानी 3? ओटीटी पर जल्द हो रही रिलीज, पढ़ें डिटेल

Mardaani 3: रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 थियेटर्स में दर्शकों को एंटरटेन करने के बाद अब बहुत जल्द ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है.

Mardaani 3 OTT Release: कब और कहां देखें रानी मुखर्जी की मर्दानी 3? ओटीटी पर जल्द हो रही रिलीज, पढ़ें डिटेल
Mardaani OTT 3 Release Date: मर्दानी 3 ओटीटी रिलीज डेट
Social Media
नई दिल्ली:

Mardaani 3 OTT Release: बॉलीवुड एक्टर रानी मुखर्जी अपनी जबरदस्त कॉप ड्रामा, मर्दानी 3 के नए चैप्टर के साथ थियेटर्स में आई थीं. YRF के बैनर तले आई ये फिल्म फिल्म भिखारी माफिया की दुनिया की जांच पर फोकस करती है, जिसके बाल तस्करी नेटवर्क से लिंक हैं. 30 जनवरी को रिलीज होने के बाद, मर्दानी 3 आखिरकार अपना OTT डेब्यू करने के लिए तैयार है. रिलीज के करीब डेढ़ महीने बाद रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 नेटफ्लिक्स पर अपना OTT डेब्यू करेगी. OTT प्ले की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह 27 मार्च से ऑनलाइन स्ट्रीमिंग होगी, जो आम तौर पर 8 हफ्ते के थिएटर-से-डिजिटल विंडो के बाद होगी.

2019 की फिल्म मर्दानी 2 का सीक्वल, यह फिल्म मर्दानी ट्रायोलॉजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट है. लीड रोल में रानी मुखर्जी के अलावा फिल्म में जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद भी हैं. जीशु सेनगुप्ता, प्रजेश कश्यप और इंद्रनील भट्टाचार्य भी सपोर्टिंग रोल में फिल्म का हिस्सा हैं.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 ने कमा लिए 1500-2000 करोड़ तो साउथ इंडस्ट्री हो जाएगी धराशाही! राम गोपाल वर्मा ने साउथ को लेकर कहा...

मर्दानी 3 में IPS ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय की वापसी है जो जवान लड़कियों के लापता होने के बाद एक खतरनाक भिखारी माफिया की जांच करती हैं. वह तीन महीने में रहस्यमयी हालात में लापता हुई 93 जवान लड़कियों का केस संभालती हैं.

मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस

हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले लेकिन ANI के मुताबिक, मर्दानी 3 इस फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. मर्दानी 3 ने भारत में ₹47.55 करोड़  की कलेक्शन के साथ इस कड़ी की पिछली दो फिल्मों की कमाई को पीछे छोड़ दिया. पिछली फिल्मों ने 47.51 करोड़ (मर्दानी 2) और 35.86 करोड़ (मर्दानी) कमाए थे.

यह भी पढ़ें: समीरा रेड्डी का खुलासा- मुझे गोरा दिखाने के लिए गलत मेकअप करते थे, शरीर पर भी लगाते थे एक्सट्रा मेकअप...

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mardaani 3 On OTT, Netflix, Rani Mukerji, Yrf, Mardaani 4, Mardaani 3 Box Office, Mardaani 3 Total Box Office Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com