विज्ञापन

पटपड़गंज कोर्ट में रवि किशन की वापसी, 'मामला लीगल है' सीजन 2 इस दिन होगी रिलीज

'मामला लीगल है' कानून की दुनिया पर एक ताजा दृष्टिकोण पेश करता है, जिसमें आदर्शवादी नौसिखिए से लेकर सनकी दिग्गजों तक वकीलों का एक प्रेरक दल शामिल है. आठ एपिसोड वाली यह सीरीज पटपड़गंज जिला न्यायालय के भीतर कोर्ट के अलग मामलों और अजीब वकीलों को स्क्रीन पर दिखाएगी.

पटपड़गंज कोर्ट में रवि किशन की वापसी, 'मामला लीगल है' सीजन 2 इस दिन होगी रिलीज
'मामला लीगल है' का सीजन 2, इस दिन होगी रिलीज
नई दिल्ली:

अभिनेता रवि किशन एक बार फिर हल्के-फुल्के हास्य अंदाज में कोर्ट ड्रामा सीरीज 'मामला लीगल है सीजन 2' लेकर आ रहे हैं. शनिवार को मेकर्स ने सीरीज के दूसरे पार्ट के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सीरीज का पोस्टर जारी किया. इसमें रवि किशन के साथ सभी कलाकार काला कोट पहने नजर आ रहे हैं. मेकर्स ने पोस्ट कर लिखा, "ऑर्डर ऑर्डर! मामला फिर से लीगल होने वाला है. सीरीज 'मामला लीगल है सीजन 2' नेटफ्लिक्स पर 3 अप्रैल से स्ट्रीम होगी." सीरीज को लेकर फैंस में उत्सुकता देखने को मिल रही है. वे कमेंट सेक्शन में रिलीज के लिए तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस पोस्ट को सीरीज के सभी कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है.

सीरीज का पहला सीजन साल 2024 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था. दर्शकों ने कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर इस कोर्टरूम ड्रामा को खूब पसंद किया था और तब से फैंस वेब सीरीज के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब नेटफ्लिक्स ने मामला लीगल है सीजन 2 की प्रीमियर डेट का ऐलान कर दिया. शो में दिखाए गए कानूनी झगड़े असल जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित हैं. राहुल पांडे और समीर सक्सेना द्वारा निर्देशित सीरीज में निधि बिष्ट, नैला ग्रेवाल, अनंत जोशी और अंजुम बत्रा के साथ कुशा कपिला और दिनेश लाल यादव अहम भूमिका में नजर आएंगे. इसे सैयद शादान, मोहक अनेजा और तत्सत पांडे ने लिखा है, जो सौरभ खन्ना और कुणाल अनेजा के बनाए किरदारों और दुनिया पर आधारित है.

'मामला लीगल है' कानून की दुनिया पर एक ताजा दृष्टिकोण पेश करता है, जिसमें आदर्शवादी नौसिखिए से लेकर सनकी दिग्गजों तक वकीलों का एक प्रेरक दल शामिल है. आठ एपिसोड वाली यह सीरीज पटपड़गंज जिला न्यायालय के भीतर कोर्ट के अलग मामलों और अजीब वकीलों को स्क्रीन पर दिखाएगी. इसके साथ ही यह सीरीज वकीलों की आंखों के माध्यम से कानून की असली दुनिया की खोज करती है.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maamla Legal Hai Season 2, Maamla Legal Hai On Netflix, Maamla Legal Hai Poster, Maamla Legal Hai Release Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com