विज्ञापन

एपस्टीन फाइलों से ब्रिटेन के बदनाम राजकुमार की अय्याशी का खुलासा, महिला संग शर्मसार करने वाली तस्वीरें आईं

अमेरिका के कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन मामले में फिर से बड़ा खुलासा हुआ है. अमेरिकी न्याय विभाग ने एपस्टीन फाइलों में से 30 लाख से ज्यादा पन्नों की कंटेंट जारी किए हैं. इसमें 2,000 से अधिक वीडियो और करीब 1 लाख 80 हजार तस्वीरें शामिल हैं.

एपस्टीन फाइलों से ब्रिटेन के बदनाम राजकुमार की अय्याशी का खुलासा, महिला संग शर्मसार करने वाली तस्वीरें आईं
अक्टूबर 2025 में 65 साल के एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर से उनकी शाही उपाधियां छीन ली गई थीं
  • अमेरिकी न्याय विभाग ने जेफरी एपस्टीन मामले से जुड़े 30 लाख से अधिक पन्नें और हजारों तस्वीरें जारी की हैं
  • ब्रिटेन के पूर्व राजकुमार एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर की एपस्टीन के साथ मिलीभगत के सबूत सामने आए हैं
  • एंड्रयू ने एपस्टीन को बकिंघम पैलेस में डिनर के लिए आमंत्रित किया था, उन्हें निजी समय बिताने का अवसर मिला था

अमेरिका के कुख्यात नाबालिग लड़कियों के यौन तस्कर और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के मामले से जुड़े लाखों पन्नों के डॉक्यूमेंट ((Epstein Files) फिर से जारी किए गए और फिर से कईयों के नकाब उतर गए हैं. अमेरिकी न्याय विभाग ने 30 लाख से ज्यादा पन्नों की कंटेंट जारी किए हैं. इसमें 2,000 से अधिक वीडियो और करीब 1 लाख 80 हजार तस्वीरें शामिल हैं. इसमें एक बड़ा नाम ब्रिटेन के पूर्व राजकुमार एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर का आया है जो शुरू से ही इस विवाद में घिरे सबसे बड़े नामों में से एक हैं. इस बार तो पूर्व राजकुमार की मिली-भगत का पूरा सबूत सामने आ गया है. कई तस्वीरें ऐसी सामने आई हैं जिसमें एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर फर्श पर लेटी हुई एक महिला के ऊपर चारों तरफ से झुके हुए नजर आ रहे हैं.

दो तस्वीरों में वह एक कपड़े पहनी महिला की कमर और पेट को छूते नजर आ रहे हैं और तीसरी तस्वीर में वह सीधे कैमरे की ओर देख रहे हैं. महिला का चेहरा धुंधला (ब्लर) कर दिया गया है. हालांकि इन तस्वीरों के लेकर कोई संदर्भ नहीं दिया गया है. यह स्पष्ट नहीं है कि इन तस्वीरों को कहां और कब लिया गया था.

ब्रिटेन का बदनाम राजकुमार

बदनाम फाइनेंसर जेफरी एप्सटीन के साथ संबंधों के कारण ही अक्टूबर 2025 में 65 साल के एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर से उनकी शाही उपाधियां छीन ली गई थीं. वर्जीनिया गिफ्रे नाम की एक अमेरिकी और ऑस्ट्रेलियाई नागरिक ने पिछले साल अपनी जान ले ली थी. उसने आरोप लगाया ता कि एंड्रयू के साथ यौन संबंध बनाने के लिए उसकी तीन बार ट्रैफिकिंग की गई थी, जिसमें दो बार जब वह केवल 17 साल की थी. उस युवती से एंड्रयू के खिलाफ मुकदमा दायर किया था. बदले में एंड्रयू ने अपना अपराध स्वीकार किए बिना 2022 में युवती को कई मिलियन पाउंड का पेमेंट किया था.

अब क्या खुलासा हुआ?

अब अमेरिकी न्याय विभाग ने जो लाखों नए डॉक्यूमेंट जारी किए हैं, उसमें ब्रिटेन के इस पूर्व राजकुमार पर और खुलासे होते नजर आ रहे हैं. इसमें एपस्टीन का यह प्रस्ताव भी शामिल था कि पूर्व राजकुमार एक रूसी महिला से मिलें. एपस्टीन ने एंड्रयू को बताया था कि मेरी "एक दोस्त है जिसके साथ मुझे लगता है कि आप महीने के आखिर में लंदन में डिनर करने का आनंद ले सकते हैं". फाइलों में एंड्रयू को द ड्यूक नाम से बुलाया गया है.

एपस्टीन ने कहा कि महिला 26 साल की है. वह रूसी है, चतुर सुंदर है और भरोसेमंद. एपस्टीन ने यह भी कहा कि उसने महिला को राजकुमार का ईमेल दिया था. एंड्रयू ने आखिर में जवाब दिया था कि वह युवती से मिलकर खुश होंगे. यह स्पष्ट नहीं है कि बाद में कोई मुलाकात हुई या नहीं.

एंड्रयू ने एपस्टीन को 'निजी समय' के लिए बकिंघम पैलेस में बुलाया था

एपस्टीन (अब मौत हो चुकी है) को हाउस अरेस्ट से रिहा करने के बाद एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर ने उसे बकिंघम पैलेस में आमंत्रित किया था. एक मैसेज के अनुसार एपस्टीन ने 27 सितंबर, 2010 को लंदन में रहने के दौरान एंड्रयू से संपर्क किया और लिखा: "आप मुझे किस समय पसंद करेंगे... हमें भी निजी समय की आवश्यकता होगी." एंड्रयू ने जवाब दिया कि वह स्कॉटलैंड से जा रहे हैं, और कहा, "हम बकिंघम पैलेस में डीनर कर सकते हैं और बहुत सारी प्राइवेसी होगी."

दो दिन बाद एंड्रयू ने एप्सटीन को मेल किया. उन्होंने लिखा, "आपके यहां बीपी (बकिंघम पैलेस) आने पर खुशी हुई. आप किसी के भी साथ आएं और मैं यहां 4 बजे से 8 बजे तक फ्री रहूंगा." गौरतलब है कि एंड्रयू ने बार-बार किसी भी तरह का गलत काम करने से इनकार किया है.

यह भी पढ़ें: एपस्टीन फाइल्स पार्ट 2 में एलन मस्क से लेकर एक देश के राजकुमार तक का जिक्र

यह भी पढ़ें: 14 साल की लड़कियां, आइलैंड पर सेक्स पार्टी, राजशाही से हॉलीवुड तक के गेस्ट.. एपस्टीन फाइल्स की डर्टी डिटेल्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Epstein File, Jeffrey Epstein, Andrew Mountbatten-Windsor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com