विज्ञापन

'मैं 13 साल की थी और ट्रंप ने मेरा यौन शोषण किया'... एपस्टीन फाइल्स के नए पन्नों में गंभीर आरोप

Epstein Files Controversy: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपस्टीन से जुड़े सभी आरोपों में किसी भी गलत काम से इनकार किया है.

'मैं 13 साल की थी और ट्रंप ने मेरा यौन शोषण किया'... एपस्टीन फाइल्स के नए पन्नों में गंभीर आरोप
डोनाल्ड ट्रंप ने एपस्टीन से जुड़े सभी आरोपों में किसी भी गलत काम से इनकार किया है

अमेरिका के कुख्यात नाबालिग लड़कियों के यौन तस्कर जेफरी एपस्टीन के मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. अमेरिका के न्याय विभाग ने गुरुवार, 5 फरवरी को FBI के कुछ नए डॉक्यूमेंट जारी किए है. इन डॉक्यूमेंट में एक महिला के इंटरव्यू का डिटेस्ल शामिल हैं. उस महिला ने आरोप लगाया कि डोनाल्ड ने उसका यौन शोषण उस समय किया था, जब उसे जेफरी एपस्टीन ने ट्रंप से मिलवाया था.

अमेरिका के न्याय विभाग ने कहा कि ये डॉक्यूमेंट पहले सार्वजनिक नहीं किए गए थे, क्योंकि उन्हें गलती से “डुप्लीकेट” यानी दोहराए गए डॉक्यूमेंट के रूप में चिन्हित (मार्क) कर दिया गया था. इस बीच अमेरिका की विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि ट्रंप सरकार एपस्टीन से जुड़े डॉक्यूमेंट को कैसे हैंडल कर रही है. पार्टी इसकी जांच कर रही है.

इस डॉक्यूमेंट में क्या है?

2019 में FBI ने उस महिला के कई इंटरव्यू लिए थे और गुरुवार को जो डॉक्यूमेंट जारी हुए हैं, उनमें इन्हीं इंटरव्यू के डिटेल्स शामिल हैं. एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार इस इंटरव्यू में उस महिला ने आरोप लगाया कि जब उसकी उम्र 13 से 15 साल के बीच थी, तब उसका शोषण एपस्टीन और ट्रंप दोनों ने किया था. एक इंटरव्यू में महिला ने कहा कि एपस्टीन उसे न्यूयॉर्क या न्यूजर्सी ले गया था और वहीं ट्रंप से मिलवाया था. महिला ने जांचकर्ताओं को बताया कि जब ट्रंप उस पर ओरल सेक्स करने के लिए दबाव डाल रहे थे, तब उसने उन्हें काट लिया था.

महिला ने यह भी कहा कि पिछले कई सालों में उसे और उसके करीबी लोगों को कई धमकी भरे फोन कॉल मिले, जिनमें उसे चुप रहने के लिए कहा गया. उसका मानना है कि ये कॉल एपस्टीन से जुड़े लोगों की तरफ से हो सकते थे.

ट्रंप ने आरोपों को बताया है झूठा

ट्रंप ने एपस्टीन से जुड़े सभी आरोपों में किसी भी गलत काम से इनकार किया है. पहले न्याय विभाग ने भी कहा था कि जारी किए गए कुछ डॉक्यूमेंट में ट्रंप के खिलाफ “झूठे और सनसनीखेज दावे” हैं. वहीं विपक्षी डेमोक्रेटिक नेताओं ने ट्रंप सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने एपस्टीन जांच से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारियों को छिपाने की कोशिश की, जो ट्रंप के लिए नुकसानदेह हो सकती थीं.

बुधवार को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की एक समिति ने फैसला किया कि वह अटॉर्नी जनरल पाम बौंडी को समन भेजेगी, ताकि न्याय विभाग द्वारा इन डॉक्यूमेंट को हैंडल करने के तरीके पर उनसे सवाल पूछे जा सकें.

यह भी पढ़ें: एक फोटो और 11 घंटे की कैद... एपस्टीन कांड से 377 साल बाद ब्रिटिश शाही परिवार पर लगा यह धब्बा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com