अमेरिकी अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कार्पोरेशन को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी, जब उनका मानवरहित सबसे बड़ा रॉकेट SpaceX ने सफलता पूर्वक लैंडिंग की लेकिन सतह से टकराते ही रॉकेट आग के शोलों में तब्दील हो गया. इससे एलन मस्क के मिशन मंगल को करारा झटका लगा. मस्क मंगल ग्रह पर शहर बसाने का सपना संजोए हैं.
SpaceX का स्टारशिप SN10 पहली बार हवा में करीब 6 मील की ऊंचाई तक गया लेकिन धरती पर उतरने के 10 मिनट के अंदर ही उसमें भयंकर विस्फोट हो गया. इस वजह से रॉकेट लॉन्चपैड पर ही जलकर खाक हो गया. यह अपनी तरह का तीसरा स्टारशिप रॉकेट था जिसे स्पेसएक्स ने लॉन्च किया था. इससे पहले भी दो परीक्षण उड़ानें दुर्घटनाओं का शिकार हो चुकी थीं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Elon Musk भारत में सैटेलाइट इंटरनेट प्रोजेक्ट लाने की तैयारी में, Jio और Airtel को मिल सकती है टक्कर
जब SpaceX ने लैंडिंग की तब इसके एक कमेंटेटर ने परीक्षण उड़ान के लाइव प्रसारण के दौरान कहा, "एक सुंदर सॉफ्ट लैंडिंग" लेकिन इसके कुछ मिनट बाद ही रॉकेट फट गया. यह दोबारा आग को गोले के रूप में हवा में लहराया और फिर वापस जमीन पर गिर गया.
स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क मंगल ग्रह पर जाने के उद्देश्य से अगली पीढ़ी के स्टारशिप रॉकेट को विकसित कर रहे हैं - हालांकि दो प्रोटोटाइप रॉकेट अपने हालिया टेस्ट रन में विफल हो चुके थे. एसएन10 रॉकेट में विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. सूत्रों का दावा है कि रॉकेट के लैंडिंग लेग बेस से जुड़े नहीं थे जिससे यह रॉकेट लुढ़कने लगा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं