विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2025

क्या एलन मस्क के 4 साल के बेटे ने ट्रंप से कहा 'अपना मुंह बंद रखो'? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्टों में दावा किया गया है कि मस्क के बेटे ने ट्रंप से कहा, "आप राष्ट्रपति नहीं हैं... आपको चले जाने चाहिए."

क्या एलन मस्क के 4 साल के बेटे ने ट्रंप से कहा 'अपना मुंह बंद रखो'? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
नई दिल्ली:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का मीडिया ब्रीफिंग के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें एलन मस्क का चार साल का बेटा डोनाल्ड ट्रंप से कुछ कह रहा है. सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्टों में दावा किया गया है कि मस्क के बेटे ने ट्रंप से कहा, "आप राष्ट्रपति नहीं हैं... आपको चले जाने चाहिए." साथ ही यहां तक कहा कि, "मैं चाहता हूं कि आप अपना मुंह बंद रखें."

वायरल वीडियो के तरह-तरह के दावों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है, कुछ पोस्ट को लाखों व्यूज मिले हैं.

इस घटना ने ऑनलाइन विवाद पैदा कर दिया है. अधिकांश लोग इस बात पर बहस कर रहे हैं कि छोटे बच्चे ने ये शब्द बोले कि नहीं, जबकि अन्य लोग दावों की सत्यता पर सवाल उठा रहे हैं.

लेखक के बारे में
img
चंदन वत्स
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elon Musk, Donald Trump, Elon Musk Son, Social Media, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com