विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2017

आठ भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किया

मत्स्य पालन विभाग के सहायक निदेशक चंद्रशेखर ने आज बताया कि पुडुकोट्टई जिले के मछुआरों की दो नौकाओं को भी श्रीलंकाई नौसैनिकों ने जब्त कर लिया है.  

आठ भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने  गिरफ्तार किया
आठ भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार
  • अपने क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में किया गिरफ्तार
  • दो नौकाओं को भी श्रीलंकाई नौसैनिकों ने किया जब्त
  • यह घटना बीती देर रात हुई
रामेश्वरम: श्रीलंकाई नौसैनिकों ने अपने समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया. यह घटना बीती देर रात हुई. मत्स्य पालन विभाग के सहायक निदेशक चंद्रशेखर ने बताया कि पुडुकोट्टई जिले के मछुआरों की दो नौकाओं को भी श्रीलंकाई नौसैनिकों ने जब्त कर लिया है.

उन्होंने बताया कि सभी मछुआरों को कागेसनथुरई ले जाया गया है. चंद्रशेखर ने बताया कि एक अन्य घटना में नेदुनतीवू तट पर एक नौका डूब गई और इसमें सवार चार मछुआरों को एक अन्य नौका में सवार मछुआरों ने बचाया तथा आज सुबह वे उन्हें तट पर लेकर आए.



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fishermen Arrested, SHRI LANKAN NAVY, SHRI LANKA, Navy, Tamil Nadu, TAMIL NADU FISHER MEN, Marine Area, Pudukottai, Eight Indian Fishermen, Kangesanthurai, Boat Sank
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com