विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2013

मिस्र में अंतरिम प्रधानमंत्री, उपाध्यक्ष की नियुक्ति

Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
मिस्र के कार्यवाहक राष्ट्रपति आदली मंसूर ने मंगलवार को पूर्व वित्त मंत्री हाजेम अल-बेबलावी को मिस्र का अंतरिम प्रधानमंत्री तथा आईएईए के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद अल-बरदेई को संक्रमणकालीन सरकार में विदेश मामलों का उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
काहिरा: मिस्र के कार्यवाहक राष्ट्रपति आदली मंसूर ने मंगलवार को पूर्व वित्त मंत्री हाजेम अल-बेबलावी को मिस्र का अंतरिम प्रधानमंत्री तथा आईएईए के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद अल-बरदेई को संक्रमणकालीन सरकार में विदेश मामलों का उपाध्यक्ष नियुक्त किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अल-बेबलावी मिस्र के पूर्व प्रधानमंत्री एसाम शरफ के मंत्रिमंडल में वित्त मंत्री रह चुके हैं। शरफ ने नवंबर 2011 को इस्तीफा दे दिया था।

राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा के नेता अल-बरदेई अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अध्यक्ष रह चुके हैं, तथा उनकी पार्टी राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा इस समय राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के प्रशासन को बेदखल करने की स्थिति में है।

पिछले सप्ताह मुर्सी के एक वर्ष के शासन के दौरान खराब प्रदर्शन करने तथा उनके कुशासन के बाद लाखों की संख्या में आम जनता के उनके विरोध में सड़कों पर आ जाने के बाद सेना ने उन्हें गद्दी से हटा दिया।

सशस्त्र बलों ने मिस्र के सर्वोच्च न्यायालय के अध्यक्ष मंसूर को संक्रमण काल में मिस्र के संचालन के लिए मिस्र की सत्ता सौंप दी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मिस्र प्रकरण, अंतरिम प्रधानमंत्री, उपाध्यक्ष की नियुक्ति, Egypt Crisis, Intrim Prime Minister Appointed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com