विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2017

इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर भूकंप के तेज झटके, लोगों के बीच घबराहट का आलम

इंडोनेशिया के मुख्य जावा द्वीप पर 6.5 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.

इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर भूकंप के तेज झटके, लोगों के बीच घबराहट का आलम
प्रतीकात्मक फोटो
  • इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर भूकंप के तेज झटके
  • भूकंप से लोगों के बीच घबराहट का आलम
  • जावा द्वीप पर 6.5 तीव्रता के झटके महसूस किए गए
जकार्ता: इंडोनेशिया के मुख्य जावा द्वीप पर 6.5 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप में एक व्यक्ति की मौत हो गई और राजधानी जकार्ता में लोगों के बीच घबराहट पैदा हो गई. अधिकारियों ने बताया कि अभी सुनामी के कोई संकेत नहीं मिले हैं लेकिन उन्होंने भूकंप के बाद चेतावनी जारी की है. भूकंप के झटके कल राजधानी से करीब 300 किलोमीटर तटीय क्षेत्र में महसूस किए गए. राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पूर्वो नुग्रोहो ने बताया कि पश्चिम जावा के कियामिस क्षेत्र में ध्वस्त हुए मकान के मलबे में फंसे 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें:  पांच दिनों में दूसरी बार भूकंप से हिला जम्मू-कश्मीर, रिक्‍टर स्‍केल पर 4.5 की थी तीव्रता

इस द्वीप में कम से कम पांच अन्य लोगों के घायल होने की खबर है. अधिकारी भूकंप से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं. भूकंप कल स्थानीय समयानुसार आधी रात से पहले आया. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र तटीय शहर किपातुजाह से पूर्व दक्षिण पूर्व में जमीन से 91 किलोमीटर की गहराई में था.

VIDEO: दिल्‍ली-एनसीआर समेत हरियाणा में भूकंप के झटके महसूस किए गए
तटीय शहर किलाकैप में सुनामी के डर से लोगों को बाहर निकाला गया. भूकंप से कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Earthquake, Indonesia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com