विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2019

भूकंप के झटके से सहमा फिलीपिंस, रिक्टर स्केल पर 6.4 की तीव्रता मापी गई

फिलीपिंस में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. सोमवार को सेंट्रल फिलीपिंस में 6.4 की तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोग सहम गए.

Also Read in
भूकंप के झटके से सहमा फिलीपिंस, रिक्टर स्केल पर 6.4 की तीव्रता मापी गई
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

फिलीपिंस में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. सोमवार को सेंट्रल फिलीपिंस में 6.4 की तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोग सहम गए. यह जानकारी यू.एस जियोलॉजिकल सर्वे ने दी है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने कहा कि मनीला में कई ईमारत, दफ्तर भूकंप के झटके से हिलते दिखे. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई. हालांकि, अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है. बता दें कि साल 2013 में आए भूकंप में कई लोग मारे गए थे. 

महज 2 घंटे के भीतर भूकंप के ताबड़तोड़ 9 झटकों से सहम गया अंडमान-निकोबार

वहीं, सोमवार को ही अलास्का के प्रिंस विलियम साउंड क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए. अलास्का भूकंप केंद्र ने बताया कि वाल्देज से करीब 39 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में रविवार पूर्वाह्न 11 बजकर 48 मिनट पर 3.0 तीव्रता का भूकंप आया. वाल्देज में करीब 3,900 लोग रहते हैं.  केंद्र ने बताया कि वाल्देज के निवासियों ने भूकंप के झटके महसूस किए. 

भूकंप का केंद्र जमीन से 18 किलोमीटर की गहराई में था.केंद्र ने बताया कि रविवार को शाम छह बजकर चार मिनट पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया. इस भूकंप का केंद्र जमीन से 33 किलोमीटर की गहराई में था. अलास्का के एंड्रियनॉफ द्वीप और स्टर्लिंग के दक्षिण पश्चिम में भी शनिवार को शाम में भूकंप आया था.

भारी बारिश से मची तबाही, बहा ले गई पूरा Bridge, बार-बार देखा जा रहा है दिल दहलानेवाला ये Video

भूकंप आए तो क्या करें, क्या न करें
भूकंप आने के वक्त यदि आप घर से बाहर हैं तो ऊंची इमारतों, बिजली के खंभों आदि से दूर रहें. जब तक झटके खत्म न हों, बाहर ही रहें. चलती गाड़ी में होने पर जल्द गाड़ी रोक लें और गाड़ी में ही बैठे रहें. ऐसे पुल या सड़क पर जाने से बचें, जिन्हें भूकंप से नुकसान पहुंचा हो. भूकंप आने के वक्त यदि आप घर में हैं तो फर्श पर बैठ जाएं. मज़बूत टेबल या किसी फर्नीचर के नीचे पनाह लें. टेबल न होने पर हाथ से चेहरे और सिर को ढक लें. घर के किसी कोने में चले जाएं और कांच, खिड़कियों, दरवाज़ों और दीवारों से दूर रहें. बिस्तर पर हैं तो लेटे रहें, तकिये से सिर ढक लें. कमज़ोर सीढ़ियों का इस्तेमाल न करें, आमतौर पर इमारतों में बनी सीढ़ियां मज़बूत नहीं होतीं. झटके आने तक घर के अंदर ही रहें और झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Earthqake, Philippines, Philippines Earthquake, Earthquake In Philippines
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com