विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2011

तेल के जहाजों को न रोके ईरान : अमेरिका

अमेरिका ने ईरान को चेतावनी दी है कि वह फारस की खाड़ी में तेल वाहक पोतों के आने जाने का रास्ता बंद करने का दुस्साह न दिखाए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन:

अमेरिका ने ईरान को चेतावनी दी है कि वह फारस की खाड़ी में तेल वाहक पोतों के आने जाने का रास्ता बंद करने का दुस्साह न दिखाए। यह चेतावनी ऐसे समय आई है जबकि जबकि ईरान ने कहा है कि यदि पश्चिमी देशों ने उसको कच्चे तेल का निर्यात करने से रोका तो वह होर्मूज जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों की आवाजाही रोक देगा।
अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के प्रेस सचिव जॉर्ज लिटिल ने संवाददाताओं से कहा, ‘यह उस क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता से जुड़ा मामला ही नहीं है बल्कि खाड़ी के देशों की अर्थव्यवस्था इस पर निर्भर करती है। इसमें ईरान भी शामिल है।’’
उन्होंने कहा,‘ होर्मूज जलडमरूमध्य के रास्ते से जहाजों की आवाजाही को रोकने जैसी किसी भी दखलंदाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’ उल्लेखनीय है कि दुनिया के 40 प्रतिशत तेलवाहक जहाज होर्मूज जलडमरूमध्य के रास्ते से आते जाते है। यह समुद्री गलियारा बहरीन, सउदी अरब, कवैत, कतर और संयुक्त अरब अमीरात जैसे तेल उत्पादक देशों को हिन्द महासागर से जोड़ता है।
इससे पहले ईरान के उप राष्ट्रपति मोहम्मद रेजा रहीमी ने कहा था कि उनके देश के खिलाफ प्रतिबंध लगाए गए तो होर्मूज जलडमरूमध्य के रास्ते से एक बूंद कच्चा तेल नहीं जाने दिया जाएगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crude Oil Ships, US, Iran, कच्चा तेल, जहाज, अमेरिका, ईरान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com