विज्ञापन

'मुझे जवान और हैंडसम मर्द नहीं, औरतें पसंद हैं', ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक में क्या कहा?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बनाए गए नए संगठन बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक 19 फरवरी को वाशिंगटन में हुई. यहां ट्रंप ने UN, नोबेल शांति पुरस्कार, जवान और हैंडसम पुरुषों समेत कई बातों पर लंबा और भटकता हुआ भाषण दिया.

'मुझे जवान और हैंडसम मर्द नहीं, औरतें पसंद हैं', ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक में क्या कहा?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक बुलाई

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किस मंच पर क्या बोलेंगे, उनकी बातों की गंभीरता कितना होगी, वो बात कितनी हल्की होगी, इसे पहले से बता पाना मुमकिन नहीं है. क्या कोई कल्पना कर सकता है कि दुनिया में खुद को सबसे ताकतवर बताने वाले देश का राष्ट्रपति जब दुनिया की शांति के लिए कोई संगठन बनाएगा, उसकी पहली बैठक होगी तो वह मंच से बोलेगा कि मुझे जवान और हैंडसम मर्द नहीं, औरतें पसंद हैं? ट्रंप ने ठीक यही किया है. 

दरअसल गुरुवार, 19 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति ने गाजा में नाजुक युद्धविराम के आगे के कदमों पर बात करने के लिए लंबे समय से इंतजार की जा रही बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक की मेजबानी की. इस दौरान उन्होंने UN, नोबेल शांति पुरस्कार, जवान और हैंडसम पुरुषों समेत कई बातों पर लंबा और भटकता हुआ भाषण दिया. वॉशिंगटन डीसी में यूनाइडेट स्टेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ पीस में अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने बैठक में शामिल होने के लिए पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना का धन्यवाद किया.

ट्रंप ने कहा, “राष्ट्रपति, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. आप युवा और हैंडसम हैं. युवा और हैंडसम होना हमेशा अच्छा लगता है.”

इसके बाद उन्होंने कहा, “इसका मतलब यह नहीं कि हमें आपको पसंद करना ही पड़े. मुझे युवा और हैंडसम पुरुष पसंद नहीं हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “महिलाएं? वे मुझे पसंद हैं. पुरुष, नहीं… मुझे उनमें कोई दिलचस्पी नहीं है,” और इसके बाद ट्रंप हल्का मुस्कुरा दिए.

शरीफ को भी खड़े होने को कह दिया

बोर्ड ऑफ पीस की बैठक में शामिल हुए पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ के लिए एक असहज पल तब आया, जब ट्रंप ने मध्यस्थता की अपनी झूठी बात करते हुए उनसे खड़े होने को कहा. ट्रंप ने कहा, “पाकिस्तान और भारत. यह बड़ा मामला था. मुझे लगता है कि आपको (शरीफ) खड़ा होना चाहिए. आइए, जरा खड़े हो जाइए. पाकिस्तान और भारत. बहुत-बहुत धन्यवाद.” ट्रंप के बोलने का टोन आर्डर जैसा था. शहबाज भी नकली मुस्कान लेकर ्अपनी सीट से खड़े हो गए.

यह भी पढ़ें: खड़े हो जाइए... ट्रंप का ऑर्डर आया और सिर झुकाकर खड़े हो गए शहबाज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com