विज्ञापन

ट्रंप पर हमले से कुछ ही घंटे पहले उनकी प्रेस सचिव ने कहा था- 'आज रात गोलियां चलेंगी'

व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर की रात के माहौल को लेकर 'गोलीबारी' शब्द का इस्तेमाल किया था.

ट्रंप पर हमले से कुछ ही घंटे पहले उनकी प्रेस सचिव ने कहा था- 'आज रात गोलियां चलेंगी'
व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट (फाइल फोटो)
White House/X

अमेरिका के हिल्टन होटल में राष्ट्रपति ट्रंप और उनके अधिकारियों के मौजूदगी में हुई गोलीबारी के बाद व्हाइट हाउस ने जानकारी दी है कि इस हमले में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. ट्रंप ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस हमले का जानकारी दी और कहा कि सीक्रेट सर्विस ने बहुत अच्छा काम किया है. इस बीच सोशल मीडिया पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो गोलीबारी से चंद घंटे पहले का है. इसमें लेविट कहती हैं कि आज रात को 'गोलीबारी' होगी. इसके बाद सवाल उठा कि व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव को हमले से पहले गोलीबारी के बारे में कैसे पता था.

क्या है पीछे का सच?

दरअसल कैरोलिन लेविट व्हाइट हाउस की ओर से आयोजित कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के बारे में बात कर रहीं थीं. उनसे पूछा गया कि आज रात माहौल कैसा होने वाला है. इसपर उन्होंने कहा कि आज की रात देखने लायक होने वाली है. कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप गर्मजोशी भर देंगे और 'गोलीबारी' होगी.

हालांकि यहां गोलीबारी होगी शब्द के लिए अंग्रेजी में शॉट्स फार्यर्ड शब्द का इस्तेमाल किया गया था. इसका आशय ये हो सकता है कि कैरोलिन लेविट कहना चाहती थी कि रात में ट्रंप माहौल खुशनुमा कर देंगे या जोरदार भाषण देंगे. लेकिन इस शब्द की वजह से सोशल मीडिया पर लोगों ने इसका मतलब निकाला कि उन्हें पहले से पता था कि कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में गोलीबारी होने वाली है.

यह भी पढ़ें: वाशिंगटन के जिस होटल में आज हुई फायरिंग, वहीं पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन को मारी गई थी गोली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump Gun, White House Dinner, America
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com