विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2017

जेम्‍स कोमी के साथ हुई बातचीत पर बयान देने का '100 प्रतिशत' इच्छुक हूं : डोनाल्‍ड ट्रंप

कोमी ने कांग्रेस के समक्ष बयान देते समय आरोप लगाया था कि राष्ट्रपति ने अमेरिका के चुनाव में रूसी हस्तक्षेप की जांच रोकने की कोशिश की.

जेम्‍स कोमी के साथ हुई बातचीत पर बयान देने का '100 प्रतिशत' इच्छुक हूं : डोनाल्‍ड ट्रंप
डोनाल्‍ड ट्रंप (फाइल फोटो)
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह एफबीआई निदेशक पद से बर्खास्‍त किए गए जेम्स कोमी के साथ हुई उनकी वार्ता पर बयान देने के लिए ''100 प्रतिशत'' इच्छुक हैं. कोमी ने कांग्रेस के समक्ष बयान देते समय आरोप लगाया था कि राष्ट्रपति ने अमेरिका के चुनाव में रूसी हस्तक्षेप की जांच रोकने की कोशिश की.

ट्रंप ने सीनेट समिति के सामने कोमी के बयान देने के बाद पूर्व एफबीआई निदेशक को ''सूचना लीक करने'' वाला बताया था. उन्होंने कहा कि वह कोमी के साथ बैठकों पर बयान देने और एफबीआई विशेष सलाहकार राबर्ट मुलर को यह बताने के लिए ''100 प्रतिशत'' इच्छुक हैं कि उन्होंने एफबीआई से जांच रोकने के लिए कभी नहीं कहा.

ट्रंप ने यहां यात्रा पर आए रोमानिया के राष्ट्रपति के साथ व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''100 प्रतिशत .. मुझे (रॉबर्ट मुलर को) यह बताकर खुशी होगी कि वास्तव में क्या हुआ था.'' ट्रंप ने कोमी के विस्फोटक बयान के संबंध में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देते हुए यह बयान दिया.

उन्होंने कहा, ''कोई साठगांठ नहीं, कोई अवरोध नहीं, वह सूचनाएं लीक करने वाले हैं.'' ट्रंप ने हालांकि यह बताने से इनकार कर दिया कि क्या कोमी के साथ निजी वार्ता टैप की गई थी. उन्होंने कहा कि लोगों को शीघ्र ही इसकी जानकारी मिल जाएगी, ''मैं संभवत: निकट भविष्य में आपको इसकी जानकारी दूंगा.''

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, James Comey, FBI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com