विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2017

डोनाल्ड ट्रंप अब तक के 'सबसे खतरनाक' राष्ट्रपति : डेमोक्रेटिक अध्यक्ष

डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष टॉम पेरेज ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप से मुकाबले के लिए पार्टी की एकता अहम है.

Also Read in
डोनाल्ड ट्रंप अब तक के 'सबसे खतरनाक' राष्ट्रपति : डेमोक्रेटिक अध्यक्ष
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
लास वेगास: डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष टॉम पेरेज ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप से मुकाबले के लिए पार्टी की एकता अहम है. उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति पर निशाना साधते हुए उन्हें देश के 'अस्तित्व के लिए खतरा' बताया. फरवरी में अपने निर्वाचन के बाद पहली बार पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में पेरेज ने कहा, 'हमारे मौजूदा राष्ट्रपति अमेरिका के इतिहास के सबसे खतरनाक राष्ट्रपति हैं और कांग्रेस देश के इतिहास की सबसे अधिक प्रतिक्रियावादी कांग्रेस है.'

यह भी पढ़ें : डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा, संयुक्त राष्ट्र ने अपनी क्षमता का लाभ नहीं उठाया

बराक ओबामा मंत्रिमंडल में शामिल रहे पेरेज ने 'भ्रष्टाचार की संस्कृति' की आलोचना की. उन्होंने आगाह किया कि पार्टी की प्राथमिकताओं और नेतृत्व को लेकर आंतरिक संघर्ष से पार्टी अधिक चुनाव जीतकर वाशिंगटन में रिपब्लिकन के वर्चस्व को तोड़ने के लक्ष्य से भटक जाएगी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com