डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान की जमकर तारीफ की और अफगानिस्तान के साथ चल रहे संघर्ष को लेकर भी अपनी बात रखी. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं इस मामले में हस्तक्षेप करूंगा, लेकिन पाकिस्तान के साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं. ट्रंप ने PAK को लेकर कहा कि उनके पास शानदार प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख हैं. मैं दोनों का सम्मान करता हूं.