विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप के नाम से वायरल भैंसे की बकरीद पर कुर्बानी देगा मालिक, फेमस होने पर भी दी प्रतिक्रिया

Viral 'Donald Trump' Buffalo: बांग्लादेश में बकरीद से पहले एक एल्बिनो यानी सफेद भैंसे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. लोगों का दावा है कि उसकी शक्ल डोनाल्ड ट्रंप से मिलती है और उन्होंने उसे फेमस कर दिया है.

डोनाल्ड ट्रंप के नाम से वायरल भैंसे की बकरीद पर कुर्बानी देगा मालिक, फेमस होने पर भी दी प्रतिक्रिया
Viral 'Donald Trump' Buffalo: बांग्लादेश में बकरीद से पहले सफेद भैंसा सोशल मीडिया पर वायरल
  • बांग्लादेश में एक भैंसा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलता-जुलता दिखने के कारण सोशल मीडिया पर वायरल
  • भैंसे के मालिक मोहम्मद फरीदुज्जमान शेरोन ने इसे बकरीद पर कुर्बानी के लिए दो महीने पहले खरीदा था
  • भैंसे का वजन लगभग 597 किलोग्राम है और इसे करीब तीन लाख तीस हजार बांग्लादेशी टका में खरीदा गया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बांग्लादेश में ईद-अल-अजहा यानी बकरीद से पहले खरीदा गया एक भैंसा कई हफ्तों से सोशल मीडिया स्टार बना हुआ है. वजह है लोगों का कहा है कि उसका चेहरा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलता-जुलता हैं. इंटरनेट पर लोग उसे मजाक में “डोनाल्ड ट्रंप” बुला रहे हैं. इस भैंसे को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट रही है और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. अब मालिक का कहना है कि उन्होंने इसे सिर्फ कुर्बानी के लिए खरीदा था, लेकिन अब यह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.

मुझे उम्मीद नहीं थी यह फेमस हो जाएगा- मालिक

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार भैंसे के मालिक मोहम्मद फरीदुज्जमान शेरोन ने कहा कि उन्होंने करीब दो महीने पहले इस जानवर को बकरीद पर कुर्बानी देने के इरादे से खरीदा था. उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि यह इंटरनेट पर इतना मशहूर हो जाएगा. उन्होंने कहा, “मेरी फीलिंग की बात करें तो मैंने यह जानवर दो महीने पहले खरीदा था. इसे खरीदने का मुख्य मकसद अल्लाह को खुश करना था, यानी अल्लाह की राह में इसकी कुर्बानी देना. अब यह वायरल हो गया है और इसकी वजह से इतनी लोकप्रियता और इतनी बड़ी भीड़ देखने को मिल रही है.”

उन्होंने साफ किया कि यह खरीदारी सामान्य तरीके से वजन के हिसाब से की गई थी. उन्होंने कहा, “मैंने इसे सामान्य तरीके से खरीदा था. यह बस अब लोकप्रिय हो गया है.” उन्होंने बताया कि भैंसे का वजन करीब 597 किलोग्राम है और इसे लगभग 550 बांग्लादेशी टका प्रति किलो के हिसाब से खरीदा गया था. इसकी कुल कीमत करीब 3 लाख 30 हजार बांग्लादेशी टका रही.

उन्होंने कहा, “जैसे कोई भी व्यक्ति सामान्य कुर्बानी के लिए गाय या भैंसा खरीदता है, मैंने भी इसे वैसे ही खरीदा था. यह बस अब फेमस हो गया है.”

भैंसे के मालिक और उनकी पत्नी

भैंसे के मालिक और उनकी पत्नी

मालिक की पत्नी ने भी अचानक मिली इस चर्चा पर हैरानी जताई. उन्होंने कहा कि परिवार को इतने लोगों के आने और जानवर के मशहूर होने से खुशी हो रही है. उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए पहली बार है. हम हमेशा गाय या बकरे की कुर्बानी करते थे. इस बार पहली बार भैंसा इसलिए लिया क्योंकि मेरे बेटे ने जिद की थी कि इस बार भैंसे की कुर्बानी करेंगे.”

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें “बहुत अच्छा” लग रहा है कि सोशल मीडिया और न्यूज प्लेटफॉर्म के जरिए दूसरे देशों के लोग भी इस जानवर को देख रहे हैं. यह भैंसा लगातार लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है और इंटरनेट पर भी चर्चा में बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में वायरल हुआ 600 किलो का ‘डोनाल्ड ट्रंप' भैंसा, 'नेतन्याहू' भैंसा भी बना इंटरनेट स्टार- VIDEO

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में वायरल हुआ था ‘डोनाल्ड ट्रंप' भैंसा, अब ईद से पहले ईरान ने भी ले ली मौज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com