विज्ञापन

बांग्लादेश में वायरल हुआ था ‘डोनाल्ड ट्रंप’ भैंसा, अब ईद से पहले ईरान ने भी ले ली मौज

बांग्लादेश का ये वायरल भैंसा कुछ दिन बाद कुर्बान हो जाएगा. इस बकरीद के दिन भैंसा की कुर्बानी दे दी जाएगी. वह 700 किलो का है और इसे 550 टका प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा चुका है.

बांग्लादेश में वायरल हुआ था ‘डोनाल्ड ट्रंप’ भैंसा, अब ईद से पहले ईरान ने भी ले ली मौज
  • बांग्लादेश में एक भैंसा डोनाल्ड ट्रंप की तरह दिखने के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
  • इस भैंसे का वजन लगभग एक हजार पांच सौ पाउंड है और इसके सुनहरे बालों के कारण इसे ट्रंप नाम दिया गया है
  • भैंसे के मालिक ने बताया कि नाम उनकी फैमिली के एक सदस्य द्वारा मजाक में रखा गया था जो बाद में लोकप्रिय हो गया

बांग्लादेश से एक बेहद अनोखी और दिलचस्प खबर सामने आई. यहां के एक फार्म में इन दिनों लोगों का भारी हुजूम उमड़ रहा है और वजह कोई इंसान नहीं बल्कि एक भैंसा है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस भैंसे की तुलना किसी और से नहीं बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से की जा रही है. यह अनोखा भैंसा अपने खास लुक और अनोखी हेयरस्टाइल की वजह से रातों-रात सोशल मीडिया पर सनसनी बन चुका है. बांग्लादेश के नारायणगंज इलाके में इस 1500 पाउंड वजनी भारी-भरकम भैंसे को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं. यह भैंसा ढाका के पास स्थित किसान जिया उद्दीन मृधा के फार्म का हिस्सा है.

ईरान ने ले ली मौज

इस मुद्दे पर अब ईरान ने भी मजे ले लिए हैं. रूस में ईरान के दूतावास ने लिखा, "बेचारा जीव, खुद की तुलना डोनाल्ड ट्रंप से किए जाने पर परेशान है." सोशल मीडिया पर छाने और फार्म पर लगातार लोगों की भारी भीड़ जुटने की वजह से यह भैंसा थोड़ा असहज भी हो गया है. अचानक बढ़ी इस चहल-पहल और लोगों के आने-जाने के कारण उसने ठीक से खाना-पीना भी कम कर दिया है, यानी भीड़ देखकर उसका एपेटाइट (भूख) थोड़ा कम हो गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे पड़ा 'डोनाल्ड ट्रंप' नाम?

भैंसे के मालिक जिया उद्दीन मृधा ने इसके नाम के पीछे की मजेदार कहानी साझा की है. उन्होंने बताया कि इस भैंसे के बाल सुनहरे हैं और आगे की तरफ झुके हुए हैं. इसके इसी खास लुक को देखकर उनके भाई ने मजाक-मजाक में इसका नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप' रख दिया था. धीरे-धीरे यह नाम इतना पॉपुलर हो गया कि लोग इसे इसी नाम से पुकारने लगे.

बात तब और बढ़ गई जब पांच दोस्तों का एक ग्रुप इस फार्म पर आया. उन्होंने भैंसे को करीब से देखा और कहा कि इसकी शक्ल और हेयरस्टाइल हूबहू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसी ही लगती है. इसके बाद तो जैसे सोशल मीडिया पर इस भैंसे की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने की बाढ़ आ गई. आलम यह है कि लोग इसे देखने के लिए लंबा सफर तय कर रहे हैं. जिया उद्दीन ने हंसते हुए बताया कि उनका खुद का भतीजा सिर्फ इस 'डोनाल्ड ट्रंप' को देखने के लिए एक घंटे तक नाव का सफर तय करके यहां आया था.

चंद दिनों का मेहमान है वायरल भैंसा

भले ही यह भैंसा आज इंटरनेट और बांग्लादेश में एक बड़ा सेलिब्रिटी बन चुका है, लेकिन इसकी जिंदगी के अब कुछ ही दिन बचे हैं. चार साल के हो चुके इस भैंसे को इस बार ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर कुर्बानी के लिए तैयार किया गया है. बांग्लादेश में हर साल इस त्योहार पर लाखों जानवरों की कुर्बानी दी जाती है और इस बार इस सूची में यह मशहूर 'डोनाल्ड ट्रंप' भी शामिल होने जा रहा है.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में वायरल हुआ 700 किलो का ‘डोनाल्ड ट्रंप' भैंसा, 'नेतन्याहू' भैंसा भी बना इंटरनेट स्टार- VIDEO

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bangladesh, Donald Trump Buffalo, Bhainsa Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com