डोनाल्ड ट्रम्प की फाइल तस्वीर
न्यूयॉर्क:
मशहूर पत्रिका टाइम ने इस साल 'पर्सन ऑफ द ईयर' के लिए जिन अंतिम आठ दावेदारों का चुनाव किया है, उनमें इस्लामामिक स्टेट का सरगना अबू बकर अल-बगदादी तथा अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के आकांक्षी डोनाल्ड ट्रम्प शामिल हैं। टाइम पत्रिका के संपादकों ने '2015 पर्सन ऑफ द ईयर' के लिए अंतिम आठ दावेदारों को सूचीबद्ध किया है।
शुरुआती 58 दावेदारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी और गूगल के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचई के नाम भी शामिल थे। पिछले साल भी पीएम मोदी दावेदारों में शामिल थे, हालांकि पत्रिका के संपादकों ने उनको पर्सन ऑफ द ईयर नहीं चुना। उस समय पाठकों के मतदान में मोदी विजेता बने थे। उन्हें कुल पड़े करीब 50 लाख मतों में से 16 फीसदी से अधिक मिले थे।
बगदादी के बारे में टाइम ने लिखा है, 'आईएसआईएस के नेता के तौर पर उसने अपने लोगों को इराक एवं सीरिया में स्वघोषित खिलाफत में लड़ने तथा ट्यूनीशिया एवं फ्रांस जैसे देशों में हमले करने के लिए प्रेरित किया है।' अंतिम दावेदारों में अफ्रीकी-अमेरिकी लोगों के प्रति असामनता का विरोध करने वाले 'ब्लैक लिव्स मैटर' के कार्यकर्ता, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी, रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन, टीवी स्टार कैटलिन जेनर और उबर के सीईओ ट्रैविस कालानिक शामिल हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं