विज्ञापन

वर्ल्ड वॉर, वियतनाम युद्ध... ईरान जंग पर भाषण देते हुए इतिहास का पन्ना क्यों पलटने लगे ट्रंप?

ट्रंप ने अमेरिकी नागरिकों से इस जंग को समझदारी से देखने और इसे बच्चों व पोते-पोतियों के बेहतर भविष्य के लिए जरूरी बताया है.

वर्ल्ड वॉर, वियतनाम युद्ध... ईरान जंग पर भाषण देते हुए इतिहास का पन्ना क्यों पलटने लगे ट्रंप?
  • ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष को आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित निवेश बताया
  • ट्रंप ने ईरान युद्ध की तुलना अमेरिकी इतिहास के बड़े युद्धों से करते हुए इसकी अवधि केवल 32 दिन बताई
  • ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने कम समय में ईरान की सैन्य शक्ति को पूरी तरह कमजोर कर दिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ईरान के साथ जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया है. उन्होंने युद्ध से घबराए और तेल की बढ़ती कीमतों से परेशान अमेरिकी नागरिकों को भरोसा दिलाया कि यह कोई अंतहीन जंग नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए किया गया एक शानदार निवेश है. संबोधन के दौरान ट्रंप ने ईरान के साथ जंग की तुलना अमेरिकी इतिहास के अन्य दूसरे बड़े युद्धों से की है।

उन्होंने कहा कि इस सैन्य अभियान का मकसद ईरान की सैन्य शक्ति को पूरी तरह बेअसर करना है. उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका इस समय बेहद मजबूती के साथ खड़ा है और इस संघर्ष को सही परिप्रेक्ष्य में देखना बहुत जरूरी है.

ईरान जंग की अवधि को कैसे जस्टिफाई करने लगे ट्रंप?

गौरतलब है कि अमेरिका विश्व युद्ध, वियतनाम युद्ध और अफगानिस्तान में लंबे समय तक जंग में फंसा रहा है. अमेरिकी नागरिकों के मन में बैठे लंबी जंग के डर को दूर करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले बड़े युद्धों का जिक्र किया और बताया कि वे जंग कितने समय तक चले थे.

उन्होंने बताया कि कैसे अमेरिका ने दशकों तक दूसरे देशों में संघर्ष किया है, जबकि ईरान के साथ मौजूदा संघर्ष को अभी एक महीना (34 दिन) ही बीता है. 

ट्रंप ने पिछले युद्धों की अवधि गिनाई:
  •  प्रथम विश्व युद्ध: 1 साल, 7 महीने, 5 दिन
  •  द्वितीय विश्व युद्ध: 3 साल, 8 महीने, 25 दिन
  •  कोरियाई युद्ध: 3 साल, 1 महीना, 2 दिन
  •  वियतनाम युद्ध: 19 साल, 5 महीने, 29 दिन
  •  इराक युद्ध: 8 साल, 8 महीने, 28 दिन

ट्रंप ने इन आंकड़ों की तुलना मौजूदा सैन्य अभियान से करते हुए कहा कि ईरान के खिलाफ यह ऑपरेशन सिर्फ 32 दिनों से चल रहा है. उन्होंने दावा किया कि इतने कम समय में ही अमेरिकी सेना ने अपनी ताकत के दम पर एक शक्तिशाली देश को घुटनों पर ला दिया है. 

पोते-पोतियों के लिए सुरक्षित निवेश कर रहा हूं: ट्रंप

ट्रंप के मुताबिक, ईरान अब उस स्थिति में नहीं रहा कि वह अमेरिका या दुनिया के लिए कोई बड़ा खतरा बन सके.  उन्होंने अमेरिकी नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा, "हमने सिर्फ 32 दिनों में एक बेहद ताकतवर देश की कमर तोड़ दी है. अब वह वास्तव में कोई खतरा नहीं रह गया है." 

ट्रंप ने आगे कहा कि इस ऑपरेशन को केवल एक जंग के तौर पर नहीं, बल्कि अपने बच्चों और पोते-पोतियों के सुरक्षित भविष्य के निवेश के तौर पर देखा जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: ईरान में मकसद पूरा तो मिशन क्यों अधूरा? भाषण में अमेरिका और दुनिया के इन 5 सवालों के जवाब नहीं दे पाए ट्रंप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com