विज्ञापन

एक तरफ डील की बात दूसरी तरफ ट्रंप ने ऐसे दावे को किया खारिज, भारतीय जहाजों पर हमले की भी निंदा की

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के दावों को झूठा बताते हुए कहा है कि उनके साथ ईमानदारी से कोई समझौता नहीं हो सकता. उन्होंने भारतीय जहाजों पर हुए ईरानी ड्रोन हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

एक तरफ डील की बात दूसरी तरफ ट्रंप ने ऐसे दावे को किया खारिज, भारतीय जहाजों पर हमले की भी निंदा की
अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान

मिडिल ईस्ट में फिर तनाव बढ़ गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को पहले की तरह धमकी दी. फिर गुरुवार को यू-टर्न करते हुए कहा कि ईरान के साथ सर्वोच्च स्तर की बातचीत चल रही है, ऐसे में ईरान के खिलाफ हमले को टाल दिया गया है. अब ट्रंप ने समझौते को लेकर ईरान के दावों को ही गलत बता दिया है. ट्रंप में कहा है कि ईरान के साथ ईमानदारी से कोई भी डील करना नामुमकिन है. अब यह विवाद सिर्फ बयानों तक ही सीमित नहीं रहा, यह भारत से भी जुड़ गया है. ट्रंप ने होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय जहाजों पर हमले की निंदा करते हुए ईरान को चेतावनी भी डे डाली.

ट्रंप ईरान को दी चेतावनी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ईरान ने मीडिया (फेक न्यूज) को जो शर्तें बताई हैं, वे लिखित समझौते की शर्तों से बिल्कुल अलग हैं. उन्होंने डील को लेकर जो भी कमजोर और शर्मनाक बातें कही हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है. ईरान के साथ डील करना पूरी तरह धोखा है, उनके साथ ईमानदारी से कोई बात नहीं हो सकती. इसके अलावा, कल रात होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर उनके ड्रोन हमले को पूरी तरह फेल कर दिया गया. यह हरकत बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्हें तुरंत सुधर जाना चाहिए.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसी पोस्ट में ईरान पर शांति समझौते की उन शर्तों को मीडिया में लीक करने का आरोप भी लगाया, जिनका बातचीत में शामिल मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है.

भारत ने हमले पर जताई थी चिंता

ओमान तट के पास भारतीय नागरिकों को ले जा रहे कमर्शियल जहाजों पर अमेरिकी हमलों के विरोध में भारत द्वारा नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के प्रभारी को तलब किए जाने के बाद ट्रंप की ये टिप्पणी आई. भारत ने जहाजों पर हुए हमलों को ‘‘बेहद चिंताजनक'' बताया है और इस मामले को अमेरिका के सामने सख्ती से उठाया.

भारत ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में नियुक्त अमेरिकी राजदूत के प्रभारी जेसन मीक्स को तलब किया और उनसे कहा कि ओमान के तट पर भारतीय चालक सदस्यों वाले वाणिज्यिक जहाजों पर अमेरिकी सेना के ‘‘घातक और जानलेवा'' हमले ‘‘अस्वीकार्य'' हैं.

यह भी पढ़ें: अमेरिका और ईरान के बीच जिनेवा में रविवार को हो सकता है शांति समझौता: रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trump, Donald Trump, Iran War, Iran US War, Iran Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com