विज्ञापन

मैं थोड़ा परेशान था... ट्रंप ने माना नेतन्याहू को कहे थे अपशब्द, लेबनान पर हमले को लेकर शुरू हुई थी बहस

ट्रंप ने कबूल किया है कि उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अपशब्द कहा था. दोनों नेता लेबनान पर हो रहे इजरायली हमलों को लेकर बात कर रहे थे.

मैं थोड़ा परेशान था... ट्रंप ने माना नेतन्याहू को कहे थे अपशब्द, लेबनान पर हमले को लेकर शुरू हुई थी बहस
इजरायल की मीडिया ने ट्रंप और नेतन्याहू के बीच किसी बहस को खारिज कर दिया है. (फाइल फोटो)
AFP

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने माना है कि उन्होंने इजरायल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू को बुरा भला कहा था और दोनों के बीच तीखी बहस हो गई थी. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने लेबनान में इजरायल की हिंसक गतिविधि को लेकर गालियों का इस्तेमाल किया था.

न्यूयॉर्क पोस्ट पॉडकास्ट में बात करते हुए ट्रंप ने माना कि उन्होंने नेतन्याहू को 'सनकी' कहा और उन पर एहसान फरामोशी का आरोप लगाया. ट्रंप ने कहा, " हां, मैंने कहा था. मैं ये नहीं कहूंगा कि मैंने गुस्से में कहा था. मैं लेबनान पर उनके लगातार हमले से थोड़ा परेशान था. मैंने तो कहा था कि 'बीबी, हमें इसे रोकना होगा. हमें इसे रोकना होगा.'"

बता दें नेतन्याहू को करीब से जानने वाले लोग उन्हें 'बीबी' कहकर संबोधित करते हैं. हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि वह नेतन्याहू के काफी करीब है. ट्रंप ने कहा, "हमने साथ में काफी अच्छा काम किया है. 'बीबी' मेरा चहेता है." हालांकि इजरायली मीडिया ने ऐसी किसी भी बातचीत और बहस को खारिज कर दिया है.

ट्रंप-नेतन्याहू के बीच क्या बात हुई थी?

एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते दिनों ट्रंप ने नेतन्याहू से कॉल पर बातचीत के दौरान उन्हें गाली दी थी. कथित तौर पर ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने नेतन्याहू को जेल जाने से बचाया था. यह करप्शन के एक केस के संदर्भ में था.

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा, "तुम पागल हो. अगर मैं नहीं होता तो तुम जेल में होते. मैं तुम्हें बचा रहा हूं. अब हर कोई तुमसे नफरत करता है. हर कोई इसी वजह से इजरायल से नफरत करता है."

ईरान डील में नेतन्याहू हो गए साइडलाइन

बीते कुछ समय से ईरान के साथ बातचीत में ट्रंप ने नेतन्याहू को साइडलाइन कर दिया. इस बात से खफा इजरायल ने लेबनान को निशाना बनाना शुरू कर दिया और ट्रंप को सीजफायर टूटने की चिंता होने लगी. इजरायल के इस रवैये के बाद ही ट्रंप का सब्र का बांध टूट गया. 

यह भी पढ़ें: ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर लगा बैन, कैसे दो भाई पर्दे के पीछे कर रहे थे खेल?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Netanyahu, America
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com