विज्ञापन

मिडटर्म चुनाव में हार की ओर बढ़ते डोनाल्ड ट्रंप ने दिया बहाना, साथ में कहा- मैं जनादेश मानने को तैयार

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी का नीला लहर आ गया है. डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को झटका देते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी दोनों सदनों में आगे चल रही है, कंट्रोल लेती दिख रही है. डोनाल्ड ट्रंप अब पार्टी के प्रदर्शन से पल्ला झाड़ रहे हैं.

मिडटर्म चुनाव में हार की ओर बढ़ते डोनाल्ड ट्रंप ने दिया बहाना, साथ में कहा- मैं जनादेश मानने को तैयार
US Midterm Election Results: अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी का खराब प्रदर्शन

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में पार्टी के शर्मनाक प्रदर्शन पर अपना पहला रिएक्शन दिया है. अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि अगर मैं चुनाव लड़ रहा होता तो उनकी रिपब्लिकन पार्टी को एकतरफा जीत मिलती है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वह अमेरिकी जनता का जनादेश मानने को तैयार हैं. अमेरिका में मिडटर्म चुनाव में अमेरिका में सभी 435 हाउस सीटों और 100 में से 35 सीनेट सीटों पर चुनाव हुए हैं. साथ ही 36 राज्यों में गवर्नर के चुनाव भी हैं. डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी के हाथ से दोनों सदन का कंट्रोल जाता दिख रहा है. विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी शानदार जीत हासिल करती दिख रही है.

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने ट्रूथ सोशल पर लिखा है, "मैं बैलेट (मतपत्र) पर नहीं था, और अगर होता, तो हम भारी बहुमत से जीत जाते. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद. राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप"

Latest and Breaking News on NDTV

डोनाल्ड ट्रंप ने साथ में यह भी कहा है कि वह मिडटर्म चुनावों के नतीजों को स्वीकार करेंगे. उन्होंने 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' से कहा, "मैं इन नतीजों को स्वीकार करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं. हम डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करेंगे, और उनके साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं. हम शायद कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेंगे."

ट्रंप के ये सुलह वाले बयान ऐसे समय में आए हैं, जब उन्होंने बार-बार चुनावों की निष्पक्षता पर सवाल उठाए थे. इससे यह डर पैदा हो गया था कि शायद वह अपनी हार मानने से इनकार कर दें.

यह चुनाव ट्रंप के विवादों से घिरे दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल पर एक तरह का जनादेश माना जा रहा है. अमेरिका में जीवन गुजारने की बढ़ती लागत, टैरिफ और ईरान के खिलाफ अमेरिकी युद्ध को लेकर लोगों में असंतोष था. इस जंग की वजह से तेल-गैस की कीमतें काफी बढ़ गई हैं और इसका असर रिपब्लिकन पार्टी के उम्मदीवारों पर पड़ा है. दूसरी तरफ ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग भी रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब बनी हुई है.

US Midterm Election Results: लाइव रिजल्ट यहां पढ़ें 

यह भी पढ़ें | अमेरिका मिडटर्म चुनाव में हालत खराब होते ट्रंप की पार्टी में सिर फुटव्वल, राष्ट्रपति को जिम्मेदार बता रहे नेता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Midterm Election, US Midterm Election 2026, Us Midterm Election Result, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com