विज्ञापन

अमेरिका मिडटर्म चुनाव में हालत खराब होते ट्रंप की पार्टी में सिर फुटव्वल, राष्ट्रपति को जिम्मेदार बता रहे नेता

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में नीला लहर आता दिख रहा है. डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को झटका देते हुए विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी दोनों सदनों में आगे चल रही है, कंट्रोल लेती दिख रही है. ऐसे में ट्रंप की पार्टी में नेता एक दूसरे को और सबसे अधिक ट्रंप को दोष देने लगे हैं.

अमेरिका मिडटर्म चुनाव में हालत खराब होते ट्रंप की पार्टी में सिर फुटव्वल, राष्ट्रपति को जिम्मेदार बता रहे नेता
US Midterm Election Results: डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी पीछे है

अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को करारा झटका लगता दिख रहा है. दोनों सदन में पार्टी पिछड़ रही है और अमेरिका विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के नीले रंग में नहाता नजर आ रहा है. ऐसे में शुरुआती नतीजें के सामने आते ही डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी में घमासान मच गया है. नेता एक दूसरे को दोष दे रहे हैं और डोनाल्ड ट्रंप को भी इस हार के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं. बता दें कि अमेरिका में सभी 435 हाउस सीटों और 100 में से 35 सीनेट सीटों पर चुनाव हुए हैं. साथ ही 36 राज्यों में गवर्नर के चुनाव भी हैं. डोनाल्ड ट्रंप के हाथ से दोनों सदन का कंट्रोल जाता दिख रहा है.

ट्रंप की पार्टी में घमासान

सीएनन की रिपोर्ट के अनुसार केंटकी के एक जिले में डेमोक्रेट्स की जीत के बाद कुछ रिपब्लिकन नेता अब इसका दोष पूरी 'हाउस रिपब्लिकन लीडरशिप' पर मढ़ने लगे हैं. यह एक ऐसा जिला था जहां ट्रंप 15 अंकों के अंतर से जीते थे. CNN की इस रिपोर्ट के अनुसार हाउस स्पीकर माइक जॉनसन और उनकी टीम ने कहा था कि वे केंटकी के 6वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट के चुनाव नतीजों पर करीबी नजर रखेंगे.

एक रिपब्लिकन पार्टी के कार्यकर्ता ने CNN से कहा, "कई रिपब्लिकन सोच रहे हैं कि इन नतीजों के बाद हाउस लीडरशिप में कोई भी व्यक्ति अपनी कुर्सी कैसे बचा पाएगा." लेकिन कुछ अन्य रिपब्लिकन का मानना ​​है कि इसका मुख्य दोष राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर जाना चाहिए, क्योंकि उनकी कम अप्रूवल रेटिंग और ईरान के साथ युद्ध छेड़ने के फैसले ने रिपब्लिकन पार्टी के लिए हालात काफी मुश्किल बना दिए थे.

पार्टी के एक सांसद ने CNN को बताया कि पर्दे के पीछे चल रहे इस दोषारोपण के खेल में, सबसे ज्यादा आलोचना का सामना सबसे पहले और सबसे प्रमुख रूप से ट्रंप को ही करना पड़ रहा है.

US Midterm Election Results: लाइव रिजल्ट यहां पढ़ें 

यह भी पढ़ें | अमेरिका को मिला पहला Gay सीनेटर, पहली बार अश्वेत महिला बनी गवर्नर- मिडटर्म चुनाव में अबतक 6 रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Midterm Election, US Midterm Election 2026, Us Midterm Election Result, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com