विज्ञापन

ट्रंप की "महा-एंट्री" और वापस मिली कुर्सी, Nvidia में Jensen की वापसी से अमेरिकी राष्ट्रपति को क्या फायदा?

Nvidia CEO Jensen Huang की कुर्सी बचाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद मोर्चा संभाल लिया था. जानिए कैसे ट्रंप ने अपनी ताकत का इस्तेमाल कर बोर्ड को मनाया और चीनी जासूसी विवाद के बीच Jensen को वापस बहाल कराया.

ट्रंप की "महा-एंट्री" और वापस मिली कुर्सी, Nvidia में Jensen की वापसी से अमेरिकी राष्ट्रपति को क्या फायदा?
ट्रंप का बड़ा कबूलनामा, बोले- मैंने ही एनवीडिया बोर्ड को मनाकर करवाई जेन्सेन की वापसी
NDTV Graphics/ AI Generated

पिछले कई दिनों से Nvidia में काफी उथल-पुथल मचा रहा. आखिरकार Nvidia में Jensen Huang को दोबारा से हेड बना दिया गया. इसमें सबसे बड़ा हाथ डोनाल्ड ट्रंप का भी बताया जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास AI की दुनिया की बाहुबली कंपनी Nvidia के प्रमुख Jensen Huang को उनके पद पर वापस बहाल कराने के लिए पैरवी करने के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं था. ट्रंप ने देश की आर्थिक तरक्की को पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भरोसे छोड़ रखा है, और उन्हें सबसे बड़ा डर ये सता रहा था कि Jensen Huang के बाहर होने से न केवल शेयर मार्केट क्रैश हो रहा है, बल्कि अगर उन्हें किसी चीनी कंपनी ने अपने पाले में कर लिया तो अमेरिका इस रेस में बीजिंग से कोसों पीछे छूट जाएगा.

ट्रंप खुद तीन शादियां कर चुके हैं और वो रियल एस्टेट के दिग्गज रहे हैं, जिनकी निजी जिंदगी पर मीडिया हमेशा सवाल उठाता रहा है. शायद इस वजह से Jensen Huang को उनके एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स के कारण कंपनी से निकाले जाने पर ट्रंप को काफी ऐतराज था. Jensen Huang के इन रिश्तों में सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड की एक महिला अधिकारी एलिस हुआंग भी शामिल थीं, जिन्हें अमेरिकी खुफिया एजेंसियां चीन की जासूस मानती हैं.

इस बड़े विवाद के बाद Jensen Huang ने 12 नवंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन ट्रंप ने पर्दे के पीछे से अपनी पूरी ताकत झोंक दी और सोमवार को एक इंटरव्यू में साफ तौर पर स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी पावर का इस्तेमाल कर Jensen Huang को उनकी नौकरी वापस दिलाई है. ट्रंप ने कहा,

"मैंने Nvidia के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से बात की और उन्हें Jensen Huang को वापस लाने के लिए मना लिया."

Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने झोंकी ताकत

डोनाल्ड ट्रंप इस दिग्गज CEO के बहुत बड़े समर्थक रहे हैं, जो AI के मुद्दे पर व्हाइट हाउस के खास सलाहकार और ट्रंप के बड़े प्रोजेक्ट्स के बड़े डोनर भी रहे हैं. इसके अलावा ट्रंप खुद Nvidia के बहुत बड़े पर्सनल इन्वेस्टर हैं. साल 2025 के अंत में ट्रंप के पास Nvidia के करीब 12.5 मिलियन डॉलर से 58 मिलियन डॉलर के शेयर्स थे, जो साल 2024 में मात्र 6.15 लाख डॉलर थे. हालांकि व्हाइट हाउस का कहना है कि राष्ट्रपति का ये पोर्टफोलियो पूरी तरह से एक कंप्यूटर-बेस्ड मॉडल के तहत थर्ड-पार्टी द्वारा मैनेज किया जाता है, जिसमें ट्रंप या उनके परिवार का कोई दखल नहीं होता.

ट्रंप ने बताया कि Jensen Huang के हटाए जाने के बाद जिस तरह से AI कंपनियों के शेयर्स धड़ाम हुए थे, उसने बोर्ड के सामने उनकी बात को और मजबूत कर दिया. इस काम में ट्रंप के सबसे करीबी सलाहकारों उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस, कॉमर्स सेक्रेटरी हावर्ड लटनिक और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने भी बोर्ड को मनाने में बड़ी भूमिका निभाई.

Jensen Huang के इस पूरे स्कैंडल में सबसे बड़ी पेचीदगी ये थी कि उनका रिश्ता एक ऐसी चीनी महिला से था जिसे अमेरिका चीन की जासूसी एजेंसी का एजेंट मानता है, हालांकि बीजिंग ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया है. लेकिन ट्रंप ने बोर्ड को भरोसा दिलाया कि Jensen Huang के इस रिश्ते से देश की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है. ट्रंप का मानना था कि Jensen Huang का मामला बाकी कॉर्पोरेट स्कैंडल्स से बिल्कुल अलग है क्योंकि वो एक बेजोड़ और गॉड-गिफ्टेड टैलेंट हैं जिनके दिमाग में AI तकनीक का गजब का ज्ञान भरा है. इस काम में उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी सिलिकॉन वैली में काम करने के अपने पुराने अनुभव के दम पर बोर्ड मेंबर्स की झिझक को दूर करने में बड़ी मदद की.

शेयर बाजार और AI का पूरा गणित

डोनाल्ड ट्रंप ने Jensen Huang की वापसी के बाद सोमवार को शेयर बाजार में आई बंपर तेजी पर भी खुशी जताई. Jensen Huang की वापसी होते ही S&P 500 इंडेक्स में 4.7 प्रतिशत का भारी उछाल दर्ज किया गया. ट्रंप हमेशा से शेयर बाजार की तेजी को अपनी लीडरशिप के सबसे बड़े सर्टिफिकेट के रूप में देखते रहे हैं. ट्रंप का मानना है कि AI का विकास ही अमेरिकी इकोनॉमी को सबसे तेजी से आगे ले जाएगा, जहां बड़ी टेक कंपनियों ने इस साल डेटा सेंटर्स और Nvidia के सुपर-चिप्स खरीदने के लिए पूरे 800 बिलियन डॉलर खर्च किए हैं.

एक अनुमान के मुताबिक, साल 2025 से 2032 के बीच AI से जुड़ा ये निवेश करीब 10.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है. AI की इस बंपर तेजी ने अमेरिकी निवेशकों को बेहद अमीर बना दिया है और लोगों के खर्च करने की क्षमता भी बढ़ी है. ऐसे में अगर शेयर बाजार लगातार गिरता रहता, तो अमेरिकी इकोनॉमी की रफ्तार बेहद धीमी हो जाती, जिससे ट्रंप का पूरा गणित बिगड़ जाता.

भारी विरोध के बावजूद अड़े रहे राष्ट्रपति

प्राइवेट सेक्टर में डोनाल्ड ट्रंप का ये दखल कई लोगों को पसंद नहीं आ रहा है और उन्हें खुद अपनी पार्टी के अंदर और बाहर भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. ट्रंप के पुराने साथी और पूर्व हाउस स्पीकर न्यूट गिंगरिच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि एक संदिग्ध चीनी जासूस के साथ Jensen Huang के संबंधों में कुछ बहुत गलत है और ऐसे व्यक्ति को दुनिया की सबसे एडवांस चिप कंपनी सौंपना बेहद खतरनाक फैसला है.

इसके साथ ही डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दोनों ही पार्टियों के कई बड़े नेताओं ने ट्रंप के इस फैसले की कड़े शब्दों में आलोचना की है, और Jensen Huang को 3 दिसंबर को सीनेट की बैंकिंग कमेटी के सामने पेश होकर गवाही देने के लिए समन भी जारी किया गया है. इसके बावजूद ट्रंप को लगता है कि इस पूरे विवाद के बाद दुनिया को ये समझ आ गया है कि Nvidia कंपनी और Jensen Huang आज के समय में दुनिया के लिए कितने ज्यादा जरूरी हैं.

यह भी पढ़ें | AI तय करेगा कि किसे नौकरी से निकालना है, मात्र 72 घंटे में तैयार होगी छंटनी की लिस्ट, CEO ने कही बड़ी बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nvidia Affair, NVIDIA AI, Jensen Huang, Jensen Huang Affair Donald Trump, AI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com