अमेरिका में प्रेसिडेंशियल डिबेट से जुड़े आयोग का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रम्प के वर्चुअल डिबेट में हिस्सा लेने से इंकार करने के बाद ट्रम्प और उनके प्रतिद्वंदी जो बिडेन के बीच अगले सप्ताह होने वाली डिबेट को रद्द कर दिया गया है. आयोग ने एक बयान में कहा कि 15 अक्टूबर को कोई डिबेट नहीं होगी. सभी उम्मीदवारों ने उस दिन की अपनी योजनाओं के बारे में आयोग को सूचित कर दिया है. बता दें कि अंतिम बहस 22 अक्टूबर को नैशविले, टेनेसी में होगी.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इससे पहले आयोग ने गुरुवार को घोषणा की थी कि 15 अक्टूबर को ट्रंप और बिडेन के बीच वर्चुअल डिबेट होगी. ट्रम्प के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद ये सावधानी बरती गई थी. लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ने डिबेट में भाग लेने से इनकार कर दिया है.
बता दें कि 1976 के बाद से हर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की एक विशेषता रही है कि चुनावी अभियान के दौरान राष्ट्रपति पद के लिए डिबेट होती हैं. साल 2000 के बाद से तीन डिबेट की परंपरा रही है.
गौरतलब है कि जो बिडेन ने कहा था कि वह ट्रम्प से व्यक्तिगत रूप से बहस नहीं करेंगे. बिडेन के प्रवक्ता एंड्रयू बेट्स ने कहा, "यह शर्मनाक है कि डोनाल्ड ट्रम्प ने एकमात्र ऐसी बहस को नाकाम कर दिया जिसमें मतदाता सवाल पूछते हैं - लेकिन यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है." ट्रम्प के पास "मतदाताओं को जवाब देने की हिम्मत नहीं है."
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति कोरोनामुक्त होने के बाद पहली बार व्हाइट हाउस में अपना पहला लाइव कार्यक्रम करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं