विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2011

डेविस के खिलाफ आईएसआई जांच की मांग को लेकर याचिका

डेविस को पिछले महीने दो लोगों की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
लाहौर: पाकिस्तान की एक अदालत में शनिवार को दायर एक याचिका में अमेरिकी अधिकारी रेमंड डेविस के खिलाफ इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस एजेंसी द्वारा जांच कराने की मांग की गई। डेविस को पिछले महीने दो लोगों की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वकील राणा इलामुद्दीन गाजी ने लाहौर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की जिसे एक अन्य याचिका को साथ जोड़ दिया गया जिसमें अदालत से मांग की गई थी कि वह अधिकारियों को निर्देश दे कि डेविस से संबंधित सारे दस्तावेज सौंपे जाएं। गाजी ने यह भी दावा किया कि डेविस हिरासत में अतिथि की तरह रह रहा है क्योंकि कोट लखपत जेल में विशेष सुविधाओं से सुसज्जित बैरक बनाया गया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डेविस, पाकिस्तान, याचिका, Davis, Pakistan, Appeal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com