कोरोना महामारी (Coronavirus) ने एक बार फिर अमेरिका (America) के लिए चिंता की लकीरें खींच दी हैं. अमेरिका में कोरोना के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. जुलाई के शुरुआत से ही अमेरिका में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं. चिंता की बात यह है कि यहां लगभग 83 प्रतिशत संक्रमित लोगों में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट (Delta Variant) की पुष्टि हुई है. मंगलवार को अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) के निदेशक डॉ रोशेल वालेंस्की ने कहा कि यह संख्या 3 जुलाई से देखने को मिली है.
डेल्टा वेरिएंट पर अमेरिका के मेडीसिन अधिकारी ने सीनेट स्वास्थ्य समिति के समक्ष कहा, "सीडीसी का संदेश स्पष्ट रहता है. कोविड-19 वेरिएंट के प्रसार को रोकने का सबसे अच्छा तरीका बीमारी के प्रसार को रोकना है और टीकाकरण सबसे शक्तिशाली है."
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
पाकिस्तान में बम धमाके पर चीन तना! घटना में 9 चीनियों की मौत पर जांच के लिए भेज दी टीम
वेलेंस्की ने सीनेटरों से कहा कि कोविड-19 से ज्यादातर टीकाकरण न कराने वाले लोगों की मौत हो रही है. वालेंस्की ने पिछले हफ्ते कहा था, "टीकाकरण न कराना इस महामारी को बुलावा दे रहा है. हम देश के कुछ हिस्सों में ऐसे मामलों का प्रकोप देख रहे हैं जिनमें टीकाकरण कवरेज कम है. पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके लोगों में महामारी को लेकर समस्याएं कम देखने को मिल रही हैं."
अमेरिका में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण जोरों पर है. अमेरिका में अभी आधी आबादी के करीब लोगों का पूरा टीकाकरण हो चुका है. ओक्लाहोमा, मिसौरी, अर्कांसस, अलबामा, लुइसियाना और मिसिसिपी राज्यों में संक्रमण दर सबसे अधिक है. इन जगहों पर सबसे कम टीकाकरण दर दर्ज की गई है.
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों स्पाईवेयर पेगासस के संभावित टारगेट में शामिल : रिपोर्ट
बताया जा रहा है कि जो बाइडेन के सत्ता में आने के बाद उनके प्रशासन द्वारा तैयार किए गए राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान की गति काफी धीमी है. अमेरिका प्रतिदिन 5,21,000 लोगों को टीके की खुराक दे रहा है, जो अप्रैल में के महीने से 85 प्रतिशत कम है. अप्रैल में प्रतिदिन 3.38 मिलियन लोगों का टीकाकरण होता था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं