विज्ञापन

दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, एक भारतीय समेत चार जख्मी

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के करीब दो ड्रोन गिरे हैं. इसमें एक भारतीय समेत चार लोग घायल हुए हैं. हालांकि, एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाएं सामान्य तरीके से चल रही हैं.

दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, एक भारतीय समेत चार जख्मी
दुबई एयरपोर्ट के करीब हमला (फाइल फोटो)
  • दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के करीब दो ड्रोन गिरे, चार लोग हुए घायल
  • एक भारतीय भी इसमें घायल हुआ है, हालांकि, एयरपोर्ट पर सामान्य सेवाएं जारी हैं
  • गौरतलब है कि इजरायल के हमले के बाद ईरान पड़ोसियों पर हमले कर रहा है

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के करीब ईरान ने आज फिर ड्रोन से हमला किया है. हालांकि, ड्रोन हमले को नाकाम कर दिया गया है लेकिन इसमें एक भारतीय समेत चार लोग घायल हुए हैं. गौरतलब है कि ईरान लगातार अपने पड़ोसी देशों को ड्रोन और मिसाइल से निशाना बना रहा है. दुबई एयरपोर्ट पर ये हमला इसी कड़ी का हिस्सा है. 

दुबई मीडिया ऑफिस की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार, अथॉरिटी ने दो ड्रोन को गिराने की पुष्टि की है. दुबई एयरपोर्ट के करीब हुई इस घटना में एक घाना, एक बांग्लादेश और एक भारतीय नागरिक मामूली रूप से घायल हुए हैं. अथॉरिटी ने साथ ही एयरपोर्ट पर उड़ानों के सामान्य संचालन की भी बात कही है. 

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से दुबई एयरपोर्ट के आसपास कई बार ईरान ने हमले की कोशिश की है. इजरायल के साथ युद्ध में ईरान ने अपने पड़ोसियों को भी जमकर निशाना बनाया है. गौरतलब है कि 1 मार्च को भी दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन का मलबा गिरा था. इससे एयरपोर्ट को थोड़ा नुकसान पहुंचा था. हालांकि, आपात सेवा टीम ने तुरंत स्थिति को संभाला. दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सलाना करीब साढ़े 9 करोड़ यात्री ट्रैवल करते हैं. ये एयरपोर्ट सबसे व्यस्त एयरपोर्ट माना जाता है. 

लेखक के बारे में
img
Satyakam Abhishek
Deputy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran Israel Attack, Dubai Airport Drone Attack, Iran Israel America War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com