- 32 देशों के 239 वैज्ञानिकों ने किया दावा
- कहा- हवा में मौजूदे छोटे कणों से भी फैल सकता है वायरस
- WHO को लिखी चिट्ठी
कोरोनावायरस को लेकर एक नया अहम दावा किया किया गया है. 200 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि कोरोनावायरस हवा से भी फैल सकता है. यानी कि हवा में मौजूद सूक्ष्मतम वायरस से भी संक्रमण फैल सकता है. New York Times में शनिवार को एक रिपोर्ट छपी थी, जिसमें बताया गया है कि 32 देशों के 239 वैज्ञानिकों ने World Health Organization (WHO) को एक खुली चिट्ठी लिखकर इस वायरस के हवा के जरिए फैलने का दावा किया और संगठन से अपने रिपोर्ट और नियमों में बदलाव करने को कहा है.
बता दें कि WHO कहता आया है कि कोरोनावायरस से फैल रही कोविड-19 महामारी का वायरस एक व्यक्ति के खांसने, छींकने या बोलने के दौरान उसके नाक और मुंह से निकले हुए ड्रॉपलेट्स के जरिए दूसरे व्यक्ति को संक्रमित करता है. WHO कोरोनावायरस के हवा से फैलने के दावों को खारिज करता रहा है. उसका कहना है कि वायरस बड़े कणों से फैलता है और इसके कण इतने हल्के नहीं हैं कि वो हवा के साथ एक जगह से दूसरी जगह पहुंच पाएं. यहां तक कि संगठन की ओर से 29 जून को जारी किए गए कोरोनावायरस के लेटेस्ट अपडेट भी यही कहा गया है कि हवा से वायरस फैलना aerosols पैदा करने वाले मेडिकल प्रोसिजर या फिर 5 माइक्रॉन्स (एक मीटर का एक लाखवां हिस्सा) से भी छोटे ड्रॉपलेट से ही संभव हो सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
लेकिन अब इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 32 देशों से 239 वैज्ञानिकों ने अपनी खुली चिट्ठी में कहा है कि हवा में मौजूद वायरस के छोटे कणों से से भी संक्रमण फैल सकता है. उन्होंने इसके लिए सबूत भी पेश किए हैं. रिसर्चर्स की योजना इस स्टडी को अगले हफ्ते साइंस जर्नल वीक में छापने की है.
NYT की रिपोर्ट के मुताबिक, WHO के इंफेक्शन कंट्रोल की टेक्निकल लीड डॉक्टर बेन्डेटा एलेग्रान्ज़ी ने कहा कि इस दावे को पुष्टि के लिए जो सबूत पेश किए गए हैं, वो बहुत ज्यादा स्पष्ट नहीं हैं. उन्होंने कहा, 'खासकर पिछले कुछ महीनों में हम कई बार दोहरा चुके हैं कि हम वायरस के हवा के जरिए फैलने की आशंका को खारिज नहीं करते हैं लेकिन इसके समर्थन में हमारे पास कोई ठोस या स्पष्ट प्रमाण मौजूद नहीं हैं.'
Video: रेमीडेसिवियर की ब्लैक मार्केटिंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं