विज्ञापन

1, 2 या 3 नहीं, अनगिनत पोषक तत्वों से भरा है ये फल, जानें किन लोगों को करना चाहिए Chiku का सेवन

Chiku Khane Ke Fayde: चीकू एक ऐसा फल है जो न सिर्फ स्वाद को बढ़ाने बल्कि, सेहत के लिए भी कमाल माना जाता है. इस आर्टिकल में जाने किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन.

1, 2 या 3 नहीं, अनगिनत पोषक तत्वों से भरा है ये फल, जानें किन लोगों को करना चाहिए Chiku का सेवन
Chiku Benefits: चीकू खाने के फायदे-

फलों को सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. चीकू फल न केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर भी है. यह हृदय और रक्त वाहिनियों से लेकर किडनी तक के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है.  भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, चीकू का सेवन हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में बहुत मदद करता है. दिल और रक्त संचार को बेहतर रखने में कारगर साबित होता है. इस छोटे से फल में भरपूर मात्रा में पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन सी, विटामिन ए और फाइबर पाया जाता है. ये सभी तत्व मिलकर हृदय और रक्त वाहिनियों की सेहत को सुधारते हैं. पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है. मैग्नीशियम रक्त वाहिकाओं को आराम देता है और धमनियों में प्लाक जमा होने से रोकता है.  

Latest and Breaking News on NDTV

चीकू खाने के फायदे- (Chiku Khane Ke Fayde)

1. खून की कमी-

आयुर्वेद में भी चीकू को खासा स्थान प्राप्त है. चीकू खून की कमी या एनीमिया को भी दूर करने में सहायक है. इसमें मौजूद आयरन और फोलिक एसिड लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं. नियमित रूप से चीकू खाने से हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है और शरीर में ऑक्सीजन का संचार बेहतर होता है. 

2. किडनी-

चीकू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं और किडनी पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने देते. 

Latest and Breaking News on NDTV

3. कोलेस्ट्रॉल-

चीकू में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है. खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) घटने से धमनियां साफ रहती हैं और रक्त प्रवाह सुचारू होता है.

4. पाचन-

चीकू एक सस्ता, आसानी से उपलब्ध और स्वादिष्ट फल है, जो पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है, जिससे अपच और कब्ज जैसी समस्याएं कम होती हैं.

नोट- डायबिटीज के मरीजों को इसे सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह से लेना चाहिए, क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर होती है.

ये भी पढ़ें- 35 की उम्र के बाद भी शरीर रहेगा फौलादी, बस नूट्रिशनिस्ट द्वारा बताए इन टिप्स को करें फॉलो

धूम्रपान करने वालों को खांसी की दिक्कत क्यों होती है?
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
What Happens If You Eat Daily Chiku, Chiku Khane Ke Fayde, Chiku Benefits, Chiku Benefits In Hindi, Who Should Eat Chiku
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com